फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Kharif crop procurement schedule not released, procurement will be done in 40 mandis

Fatehabad News: खरीफ फसल खरीद का शेड्यूल नहीं हुआ जारी, 40 मंडियों में होगी खरीद

Tue, 29 Aug 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 29 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Kharif crop procurement schedule not released, procurement will be done in 40 mandis
फतेहाबाद के गांव खान मोहम्मद के पास दोबारा धान की रोपाई करते हुए मजदूर
फतेहाबाद। खरीफ फसल की खरीद का शेड्यूल अभी नहीं बन पाया है। माना जा रहा है कि बाढ़ के कारण धान की फसल बर्बाद होने व अब दोबारा रोपाई होने पर मंडियों में धान देरी से आएगा। इसी को लेकर अभी तक धान खरीद का शेड्यूल नहीं बन पाया है। हालांकि, जिले में खरीद के लिए 40 मंडियों की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में खरीफ की फसलों के लिए शेड्यूल आम तौर पर अगस्त महीने में बन जाता है और प्रशासन इसके लिए तैयारियां भी आरंभ कर देता है।



धान खराब होने के चलते रुका शेड्यूल

प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो इस बार बाढ़ और अधिक बारिश के कारण जाखल, रतिया, टोहाना व फतेहाबाद में करीब एक लाख एकड़ में धान की फसल को नुकसान हुआ है। यहां पर धान की दोबारा से रोपाई हो रही है। अगस्त के के अंत तक धान की रोपाई होगी और इसके बाद धान की पैदावार में समय लगेगा। जिस कारण फसल खरीद का शेड्यूल बढ़ाया जाना है और प्रशासन इसी का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

-----

पहले एक अक्तूबर से आरंभ होती रही है फसल खरीद

इससे पहले फतेहाबाद में एक अक्तूबर से धान की खरीद आरंभ हो जाती थी और खरीद का सिलसिला 15 नवंबर तक चलता था। कृषि विभाग के अनुसार, इस बार नवंबर तक ही मंडियों में धान आना आरंभ होगा क्योंकि धान की दोबारा रोपाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

जिले में धान की खरीद का शेड्यूल अभी नहीं बना है। बाढ़ की वजह से फसल खराब हुई है और किसान दोबारा धान की रोपाई में जुटे हैं। जल्द ही शेड्यूल बनाया जाएगा। हालांकि जिले में 40 खरीद केंद्र बना दिए गए हैं।

विनीत जैन, डीएफएससी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed