फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Keep coming government, the city will keep shining

Fatehabad News: आते रहो सरकार, चमकता रहेगा शहर

Sat, 12 Aug 2023 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 12 Aug 2023 09:23 PM IST
विज्ञापन
Keep coming government, the city will keep shining
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आगमन के साथ ही शहर में विकास कार्यों को भी पंख लग गए हैं। सुस्त हो चुके नगर परिषद के अधिकारियों में भी फुर्ती आ गई है। आठ महीने बाद भट्टू रोड पर रंगोली पैलेस के पास लगी स्ट्रीट लाइटें जलने लगी हैं। शहर के बीचोबीच लगी ग्रिलों पर तिरंगा रंग करवा दिया गया। मुख्य रास्तों के सारे गड्ढे भर दिए हैं, टूटे फुटपाथ ठीक करवा दिए हैं। विशेष बात यह है कि इन कार्यों को करने में न नगर परिषद प्रधान व उपप्रधान की खींचतान आड़े आ रही है और न ही ईओ-एक्सईएन कोई नियमों का हवाला देकर रोक लगा रहे हैं। ऐसे में लोग यही कह रहे हैं, आते रहो सरकार, चमकता रहेगा शहर
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल 14 अगस्त को राज्यस्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समारोह में भाग लेने फतेहाबाद पहुंचेंगे। वह रात्रि ठहराव भी शहर में करेंगे और अगले दिन 15 अगस्त को राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण भी करेंगे। जिलाधीश मनदीप कौर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दो दिवसीय 14 व 15 अगस्त के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल सहित पांच किलोमीटर के दायरे में धारा 144 लगाते हुए किसी भी प्रकार के मानव रहित हवाई उड़ान जैसे ड्रोन/पैराग्लाइडर आदि का उपयोग व उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया है। जिलाधीश ने उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर लघु सचिवालय टोहाना व अनाज मंडी रतिया में भी निर्धारित परिधि में ड्रोन व पैराग्लाइडर उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया है। आदेशों की अवहेलना में दोषी व्यक्ति या व्यक्तियों पर भारतीय दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिलाधीश ने भारतीय दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ये आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


बिजली के खंभों पर चढ़े कर्मचारी, ढीले तार कर रहे दुरुस्त
अभी तक भट्टू रोड पर अग्रवाल कॉलोनी की बड़ी सड़क तक ही स्ट्रीट लाइट जल रही थीं। इससे आगे रंगोली पैलेस व मिनी बाईपास तक जाने वाली सड़क पर स्ट्रीट लाइटें तो लगी हुई थीं, लेकिन उनकी आठ महीने से बत्ती बंद पड़ी थी। अब मुख्यमंत्री के आगमन के चलते लाइटों को दुरुस्त करवा दिया गया है। कर्मचारियों को खंभों पर चढ़ाकर ढीले तारों को भी दुरुस्त करवाया जा रहा है। दो दिन से नगर परिषद के कर्मचारी डिवाइडरों को ठीक करने, ग्रिलों को रंगने व मुख्य सड़कों पर सफाई को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल का एसपी आस्था मोदी ने किया निरीक्षण
उधर, पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने हिसार रोड स्थित पुलिस लाइन में होने वाले राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। एसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को कहा कि समारोह के दौरान किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहे। इस दिन परेड का नेतृत्व आईपीएस लोकेंद्र सिंह करेंगे। मुख्यमंत्री परेड की सलामी लेंगे। परेड में हरियाणा सशस्त्र पुलिस बल की तीन टुकड़िया, हरियाणा पुलिस की दो टुकड़िया, एक टुकड़ी उत्तराखंड पुलिस की जबकि एनएसएस की टुकड़ियां भी भाग लेंगी। पुलिस के कमांडो मोटरसाइकिल पर हैरतअंगेज करतब भी दिखाएंगे।

काश रोज आते मुख्यमंत्री...
फतेहाबाद शहर के निवासी कपिल सोनी, रवि कुमार, हितेश गोस्वामी, सुरेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के आने को लेकर जिस प्रकार से शहर का सुधारीकरण हो रहा है, ऐसे में तो सीएम को बार-बार आना चाहिए। लंबे समय से शहर में विकास के काम नहीं हो रहे थे, लेकिन अब सीएम के आगमन को लेकर पूरा प्रशासन काम पर जुटा हुआ है। खास करके नगर परिषद प्रशासन भी फुर्तीला हो गया है।


विधायक सुभाष सुधा ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क
शहर के बाजारों में थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने डोर-टू-डोर जाकर दुकानदारों को 14 अगस्त के समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया। इस दौरान पंचनद स्मारक ट्रस्ट के पदाधिकारी भी उनके साथ रहे। सुभाष सुधा ने लोगों से कहा कि पिछली साल कुरुक्षेत्र में करीब 50 हजार लोग समारोह में शामिल हुए थे। इस बार यह आंकड़ा और ज्यादा होना चाहिए ताकि कार्यक्रम की भव्यता बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed