फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Kavita Champions register a 7-wicket victory

Fatehabad News: कविता चैंपियंस ने 7 विकेट से दर्ज की जीत

Mon, 13 Jul 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 13 Jul 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Kavita Champions register a 7-wicket victory
प्रतियोगिता के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए आयोजन समिति,स्
रतिया। फ्रेंड्स टी-10 प्रीमियर लीग में सोमवार को दोनों मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे। कविता चैंपियंस ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए सतीश ब्रदर्स को तीन विकेट से हराया, जबकि कामरा लायंस ने भटेजा आर्मी को 15 रन से मात देकर लीग में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
विज्ञापन

आयोजक एडवोकेट पंकज गर्ग, अतुल गोयल और दीपक गर्ग ने बताया कि नौवें मुकाबले में कविता चैंपियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सतीश ब्रदर्स को 82 रन पर समेट दिया। 83 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कविता चैंपियंस की शुरुआत बेहद खराब रही और महज चार रन पर तीन विकेट गिर गए।
विज्ञापन

इसके बाद मोहित ने 31 और सोनू ने 30 रन की जिम्मेदार पारी खेली। दोनों ने 66 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। कविता चैंपियंस ने सात विकेट गंवाकर एक ओवर शेष रहते तीन विकेट से मुकाबला जीत लिया। दूसरे मैच में भटेजा आर्मी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कामरा लायंस ने पांडा के 38, युवराज के 28 और निखिल के 31 रन की मदद से निर्धारित ओवरों में 138 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

139 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भटेजा आर्मी की ओर से हिमांशु ने 45 और बुग्गी ने 38 रन बनाए, लेकिन टीम निर्धारित ओवरों में 123 रन ही बना सकी। कामरा लायंस ने 15 रन से मुकाबला जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खेले गए मुकाबलों का शुभारंभ अग्रवाल सभा के प्रधान प्रमोद बंसल ने किया। इस अवसर पर रमन बलाना, चेयरमैन कमल अरोड़ा, सोमनाथ गर्ग, हरप्रीत भुल्लर और अमन अरोड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed