फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   kaushal in women's category and Ravi became best athlete in men's category

महिला वर्ग में कौशल व पुरुष वर्ग में रवि बने बेस्ट एथलीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
kaushal in women's category and Ravi became best athlete in men's category
भट्टू कॉलेज में बेस्ट एथलीट को सम्मानित करते प्राचार्य सुभाष सिहाग व स्टाफ सदस्य। - फोटो : Fatehabad
भट्टू कलां। राजकीय महाविद्यालय भट्टू कलां में 35वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन पर महिला वर्ग में कौशल व पुरुष वर्ग में रवि को बेस्ट एथलीट चुना गया। प्राचार्य डॉ. सुभाष सिहाग ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि आज के समय में खेल विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। हमारे देश के बहुत से युवाओं ने खेलों के माध्यम से अपनी पहचान बनाई है। खेलों से शोहरत के साथ-साथ रोजगार भी मिलने लगा है। इसलिए प्रत्येक युवा को कम से कम एक खेल में जरूर हाथ आजमाना चाहिए।
विज्ञापन

दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरुष वर्ग में 200 मीटर की दौड़ में नवीन प्रथम, रवि द्वितीय व अंकित तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में नवीन प्रथम, प्रदीप द्वितीय व राजबीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में रवि प्रथम, नवीन द्वितीय व दिनेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में 200 मीटर दौड़ में कौशल ने प्रथम स्थान हासिल किया। चेतना ने दूसरा व आरजू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में कौशल ने प्रथम, राधा ने दूसरा व रिचा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में लड़कियों में कौशल ने प्रथम स्थान, अनीता ने दूसरा व चेतना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर खेल प्रभारी रविंद्र भुंबक, राजेंद्र सेवदा, डॉ. राजाराम, विक्रांत, राजेश, सीताराम, दर्शन सिंह, दीपक, विजय, डॉ. रेखा रानी, ज्योति झाझड़ा, अमित कुमार, दिलसुख सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed