फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Kandam buses parked at Fatehabad's old bus stand for years are not being auctioned

Fatehabad News: फतेहाबाद के पुराने बस स्टैंड में सालों से खड़ी कंडम बसों की नहीं हो रही नीलामी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Kandam buses parked at Fatehabad's old bus stand for years are not being auctioned
फतेहाबाद के बस स्टैंड पर खड़ी जर्जर हो चुकी बसें।
फतेहाबाद। पुराना बस स्टैंड में 18 कंडम बसें नीलामी के इंतजार में हैं। इनमें से कई बसें ऐसी हैं, जो दुर्घटना के कारण क्षतिग्रस्त हैं, तो कई कंडम हो चुकी थी। इन बसों को पुराना बस स्टैंड के यार्ड में खड़े वर्षों हो गए हैं, लेकिन अभी तक इनकी नीलामी नहीं हो पाई है। जिस कारण अब यह जर्जर होने लगी हैं और इन पर जंग भी लगने लगा है।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग कंडम हो चुकी बसों व दुर्घटना के कारण क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, उनकी नीलामी करता है, लेकिन फतेहाबाद रोडवेज विभाग की इन कंडम बसों की अभी तक नीलामी नहीं हो पाई है। 12 बसें दुर्घटना के कारण क्षतिग्रस्त हैं तो छह बसें कंडम हो चुकी हैं। कई बसों के लोहे के परतें गिरने लगी हैं और सीटें टूट चुकी हैं। टायर भी लगभग खराब हो गए हैं। रोडवेज जीएम शेर सिंह ने बताया कि 18 बसें कंडम हो चुकी हैं या दुर्घटना ग्रस्त होकर खड़ी हैं। इन बसों की आरसी अदालत के पास जमा है। अदालत के आदेशों के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। हमारे एडीए इस मामले में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed