फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Kainchi Chowk turns into a pool of filthy water; drainage issue caught between three departments

Fatehabad News: कैंची चौक बना गंदे पानी का तालाब तीन विभागों में उलझी निकासी समस्या

Fri, 17 Jul 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 17 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Kainchi Chowk turns into a pool of filthy water; drainage issue caught between three departments
दुकानों के आगे मुख्य रोड पर जमा गंदा पानी। संवाद
टोहाना। कैंची चौक पर पिछले 15 दिन से सीवर का दूषित पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इससे उठने वाली बदबू से जहां दुकानदार परेशान हैं वहीं गंदा पानी पेयजल सप्लाई में जाने से लोगों को बीमारी का भी डर सता रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि इस रोड से वीआईपी का भी रोजाना आवागमन होता है। यह चंडीगढ़ जाने का मुख्य रास्ता है। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, विधायक परमवीर सिंह, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली के अलावा प्रशासन के उच्च अधिकारियों एसडीएम, डीएसपी के अलावा नगर परिषद के चेयरमैन का भी इस रोड से गुजरना होता है। इसके बाद भी यह स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार शहर की सार-संभाल करने वाला नगर परिषद, जनस्वास्थ्य विभाग और लोक निर्माण विभाग भी इस रोड की तरफ से अपनी आंखें मूंदे बैठा है। उनकी इस गंभीर समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
यह समस्या तीन विभागों में है। जन स्वास्थ्य विभाग कहता है यह नगर परिषद का काम है। नगर परिषद कहती है लोक निर्माण विभाग से इजाजत चाहिए। नाले के ऊपर की स्लैब तीन बार बन चुकी है और यह काफी नीचे जा चुका है। नीचे केबल भी बिछी है जिससे नाला पूरी तरह जाम है। यह चौक वीआईपी रूट है फिर भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।
- रमेश मेहता, पार्षद प्रतिनिधि
----------
डेयरियों और सीवर का पानी नाली में ओवरफ्लो हो रहा है। नगर परिषद के जेई ने 2-4 दिन में नया नाला बनाने का आश्वासन दिया था लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। हालत ऐसे हो चुके हैं यहां दुकानदारी ठप होती जा रही है। शहीदों का चौक पास में होने के बावजूद प्रशासन कुंभकरणी नींद सोया हुआ है।
- नरेश मुंजाल, दुकानदार।
-----------
मानूसन सीजन चल रहा है। अभी अच्छे से बारिश शुरू नहीं हुई है। जब बारिश शुरू हो जाएगी तो हालात और बिगड़ जाएंगे। प्रशासन से मांग है की है कि फटाफट नया नाला बनाकर समस्या का निपटारा किया जाए। प्रशासन की ढुलमुल कार्रवाई के चलते आमजन परेशान है लेकिन सुध लेने वाला कोई नही है।

- सुरेश कुमार।
-----------
शहीद चौक के पास जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस मामले में संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों की बैठक बुलाई गई है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए पीडब्ल्यूडी से नगर परिषद की एनओसी दिला दी गई है ताकि वे मिलकर नाला निर्माण का कार्य पूरा कर सकें। इसके अलावा तात्कालिक राहत के लिए जनस्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे मशीन लगा तुरंत वहां से गंदे पानी की निकासी कर सफाई करवाएं।
- आकाश शर्मा, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed