फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Kabir took refuge with relatives in the township people

कबीर बस्ती में लोगों ने रिश्तेदारों के यहां ली शरण

Sun, 27 Apr 2014 12:15 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sun, 27 Apr 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन

शुक्रवार को वाल्मीकि समुदाय के एक युवक की हत्या के  बाद अस्पताल के समीप स्थित कबीर बस्ती और धानक बस्ती के बाजार पूरी तरह से बंद हैं। यहां के बाशिंदे अपने घरों में ताला लगाकर कहीं ओर चले गए हैं।

विज्ञापन


दोपहर तक यहां पूरी तरह दुकानें बंद थीं। धानक समुदाय लोगों को भय था कि वाल्मीकि समुदाय के लोग उनके घर में घुस कर हमला कर सकते हैं। यह लोग शुक्रवार रात को भी अपने घरों मेें नहीं थे।
विज्ञापन

            
 शुक्रवार को वाल्मीकि समुदाय के युवक की कुछ धानक समुदाय के लोगों ने हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पीड़ित पक्ष के समुदाय के लोगाें ने धानक बस्ती पर हमला बोल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों में घुसकर सामान तोड़ डाला था। तब से यह लोगों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार रात को रह-रह कर अफवाहें फैलती रहीं कि यहां कभी भी हमलावर घुस सकते हैं। इसी भय से बस्ती के लोग अपने घरों को ताला लगाकर अनाज मंडी मातूराम कॉलोनी व स्वामी नगर में अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए।

शनिवार दोपहर तक कॉलोनी में पूरी तरह सन्नाटा रहा, दुकानें बंद रही, घरों में ताला लटका रहा। यहां कोई भी नेता या बड़ा अधिकारी उनका हाल भी पूछने नहीं आया। हमले की आशंका व अपनों का ऊपर साया न होने से लोग दोपहर तक भयभीत थे।

दोपहर को जब मृतक का अंतिम संस्कार हुआ तो कुछ लोग अपने घरों में आए। वह भी जरूरी काम निपटाकर वापस लौट गए। यहां अनाज मंडी में काम करने आए। जाखल और टोहाना के लोग भी वापस अपने घरों में लौट गए। शनिवार को भी कई तरह की चर्चाएं बस्ती में हो रही थीं कि कभी भी यहां हमला हो सकता है। ‘

फलां जगह मीटिंग हो रही है’ जिसके चलते बस्ती व बाजार में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। चाहे यहां शनिवार को कोई घटना नहीं हुई लेकिन हालात सामान्य नहीं कहे जा सकते। यहां हालात सामान्य होने से समय लग सकता है। प्रशासन ने अगर ढिलाई बरती तो फिर हालात बिगड़ सकते हैं।


 पिंकी की अचानक हुई हत्या से आसपास कॉलोनीवासी सन्न हैं। उनका कहना है कि पिंकी उनके लिए किसी सुरक्षा कवच से कम नहीं था।
वहीं डीएसपी ने कहा कि मामला शांत होने तक कबीर बस्ती और वाल्मीकि चौक के आसपास अस्थाई पुलिस चौकी बनाई जायेगी और हर समय पुलिस क्षेत्र का दौरा करेगी ताकि दोनों पक्षों में फिर टकराव न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed