फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Just be careful... don't let these stars take your life

जरा संभलकर... कहीं जान न ले लें ये तारें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Just be careful... don't let these stars take your life
शहर के हिसार-सिरसा रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटें। - फोटो : Fatehabad
जरा संभलकर... कहीं जान न ले लें ये तारें
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्गों पर डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट के खंभों के पास से गुजर रहे हैं तो थोड़ा संभलकर चलना, कभी हादसे का शिकार हो सकते हैं। ये ही नहीं डिवाइडर पर लगी ग्रिल को छूना भी खतरनाक हो सकता है। डिवाइडर पर जो स्ट्रीट लाइट के खंभे लगे हैं उन पर बिजली के तार लटक रह हैं। ये नहीं तारें ग्रिल को भी छू सकते हैं। ये लापरवाही एक खंभे पर नहीं बल्कि शहर में डिवाइडर पर जितने भी खंभे लगे हैं उन पर देखी जा सकती है।
नगर परिषद के आंकड़ों के मुताबिक शहर में डिवाइडर पर 290 स्ट्रीट लाइट के खंभे लगे हैं। इसमें हिसार-सिरसा रोड, रतिया रोड, भूना रोड और भट्टू रोड भी शामिल है। इन स्ट्रीट लाइटों को बिजली सप्लाई देने के लिए डिवाइडर के ऊपर से ही केबल गुजर रहा है। ये ही नहीं स्ट्रीट लाइटों को बिजली सप्लाई देने के लिए जोड़ लगा रखे हैं ये जोड़ खुले छोड़ रखे हैं। इन खुले बिजली के जोड़ों के कारण हादसा हो सकता है। जहां पर बिजली के जोड़ दिए गए हैं उनके ऊपर ढक्कन भी नहीं लगे हैं।
विज्ञापन

खंभों पर लगे हैं होर्डिंग :
शहर में डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट खंभों पर होर्डिंग भी लगे हैं। कई जगहों पर होर्डिंग टूटकर इन बिजली के जोड़ों पर गिर रखे हैं। बिजली के जोड़ों के कारण होर्डिंग लगाते और उतारते समय हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिवाइडर से होकर गुजरते हैं लोग
सड़क के बीच बने डिवाइडर को पार करने के अलावा यहां से होकर लोग गुजरते हैं। स्ट्रीट लाइट खंभों पर लटक रही बिजली की तारों के कारण किसी भी समय हादसा हो सकता था। इसको लेकर कई बार मुद्दा भी उठ चुका है लेकिन समाधान नहीं हुआ है।
डिवाइडर तोड़कर दोबारा बनाने की नहीं मिली थी अनुमति
नगर परिषद ने करीब एक साल पहले शहर के हिसार-सिरसा रोड पर बने डिवाइडर को तोड़कर दोबारा नए सिरे से बनाने की योजना बनाई थी। नप की योजना थी कि डिवाइडर को ऊंचा उठाया जाए। इसको लेकर नप ने लोक निर्माण विभाग से अनुमति मांगी थी लेकिन नहीं मिली। इसके चलते ये योजना लटक गई।

शहर में स्ट्रीट लाइटों की स्थिति
शहर में कुल स्ट्रीट लाइटें : 3600
डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइटें : 290
नई एलईडी लगाने की योजना : 4100
कोट
स्ट्रीट लाइटों की जो तारें लटक रही हैं, उन्हें ठीक करवाया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश देकर जल्द से जल्द तारों को ठीक करवाया जाएगा।
- ऋषिकेश वर्मा, ईओ नगर परिषद।

सेंट्रल बैंक वाली गली के मोड़ पर लगे स्ट्रीट लाइट खंभे की लटकी तारें।

सेंट्रल बैंक वाली गली के मोड़ पर लगे स्ट्रीट लाइट खंभे की लटकी तारें।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed