{"_id":"6a3eb8fa4909865ae202926f","slug":"junior-programmer-at-e-disha-centre-arrested-for-accepting-a-bribe-of-2500-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-156366-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ई-दिशा केंद्र का जूनियर प्रोग्रामर `2500 घूस लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ई-दिशा केंद्र का जूनियर प्रोग्रामर `2500 घूस लेते गिरफ्तार
विज्ञापन
रतिया कार्यालय में रिश्वत लेने के दौरान कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के कर्मचारी :संवाद
रतिया। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को रतिया तहसील कार्यालय स्थित ई-दिशा केंद्र में कार्रवाई करते हुए हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से कार्यरत जूनियर प्रोग्रामर जोगिंदर कुमार को 2500 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
एसीबी प्रभारी मनमोहन सिंह ने बताया कि रतिया स्थित संधू ट्रैक्टर एजेंसी के लेखाकार जगदीश कुमार ने शिकायत दी थी कि एजेंसी के ट्रेड लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए ई-दिशा केंद्र के कर्मचारी जोगिंदर कुमार ने 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद में सौदा 2,500 रुपये में तय हुआ। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने शिकायतकर्ता को रासायनिक पाउडर लगे नोट दिए गए। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को 2500 रुपये दिए। एसीबी टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रिश्वत की राशि सहित रंगेहाथ गिरफ्तार लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो, हिसार में मामला दर्ज किया गया है। एसीबी ने बताया कि मामले में अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान रीडर जगबीर शर्मा और जिला खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक कुशल पाल बूरा ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- --
5 दिन में पकड़े गए 3 आरोपी
22 जून को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने टोहाना सदर थाने में एसआई महेंद्र सिंह को 35 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। महेंद्र सिंह पर फर्जी बस मामले को निपटाने के लिए 72 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी पर सौदा 35 हजार रुपये में सेटल हुआ था। दूसरा मामला भट्टू कलां थाने से जुड़ा है। 23 जून को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने थाने में तैनात महिला एएसआई तलविंद्र कौर और बिचौलिए के रूप में शामिल कस्तूरी देवी को 35 हजार रुपये लेते गिरफ्तार किया था। तलविंद्र पर छेड़छाड़ के मामले को निपटाने के लिए 2 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। शुक्रवार तीसरे मामले में एसीबी ने ई-दिशा केंद्र में तैनात जूनियर प्रोग्रामर को 2500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।