फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Johads of 30 villages of Tohana will be renovated, water can be used in agriculture: Babli

टोहाना के 30 गांटोहाना के 30 गांवों के जोहड़ों का होगा जीर्णोद्धार, खेती में प्रयोग हो सकेगा पानी : बबली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Johads of 30 villages of Tohana will be renovated, water can be used in agriculture: Babli
गांव कन्हड़ी में ग्रामीणों को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली का कहना है कि टोहाना विधानसभा के 30 गांवों में गंदे व वेस्ट पानी के सदुपयोग के लिए ग्रे वाटर मैनेजमेंट योजना के तहत सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार काम कर रही है। योजना के पहले चरण में प्रदेश के कुल तीन हजार जोहड़ों का जीर्णोद्वार किया जाएगा, जिसमें टोहाना के 30 गांव शामिल हैं। वह सोमवार को गांव कन्हड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास को लेकर कृतसंकल्प है। गांवों के जोहड़ों के कायाकल्प की योजना बनाते हुए ग्रे वाटर मैनेजमेंट के तहत इन जोहड़ों का पानी खेतों में सिंचाई के लिए उपयोग करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इस योजना से जहां गांवों में गंदे पानी से छुटकारा मिलेगा, वहीं किसानों को फसल सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा। सफाई को अपनी आदत में शामिल करें और इस अभियान को निरंतर जारी रखें।
विज्ञापन

अच्छे समाज के लिए शिक्षा की अहम भूमिका
उन्होंने कहा कि एक अच्छे समाज के लिए शिक्षा का अहम रोल है। इसलिए जरूरी है कि हम सभी अपने बच्चों को शिक्षित करें। उन्होंने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि गांव कन्हड़ी में जो मांगें विकास के लिए रखी हैं, उनको पूरा करवाया जाएगा। गांव कन्हड़ी के आसपास की सभी ढाणियों की सड़कों को पक्का करके गांव व शहर के साथ जोड़ा जाएगा। सभी नालियों और गलियों को पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्यों की निगरानी के लिए ग्रामीण बनाएं कमेटी
देवेंद्र बबली ने कहा कि विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्वक करवाने के लिए गांव के लोगों का सहयोग भी जरूरी है। जितने भी विकास कार्य हो रहे हैं, उनकी निगरानी के लिए ग्रामीण एक कमेटी बनाएं और विकास कार्य की गुणवत्ता की निगरानी करें। मंजूर हुए विकास कार्यों पर एक चिन्हित बोर्ड लगवाया जाएगा, जिस पर विभाग संबंधित विकास कार्य का पूरा विवरण अंकित करेगा ताकि लोगों को उसकी जानकारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed