{"_id":"67e444adf57a27d4990d97af","slug":"jnv-khara-khedi-declared-the-result-of-admission-in-class-6th-and-9th-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-131315-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जेएनवी खारा खेड़ी में कक्षा छह व नाैवीं में दाखिले के परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जेएनवी खारा खेड़ी में कक्षा छह व नाैवीं में दाखिले के परिणाम घोषित
विज्ञापन
फतेहाबाद। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खारा खेड़ी में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा छठी व 9वीं कक्षा में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा का परिणाम घोषित करते हुए सीबीएसई ने कक्षा छठी के लिए 80 अभ्यर्थियों और कक्षा 9वीं में 7 अभ्यर्थियों की अस्थाई चयन सूची जारी की है।
उल्लेखनीय है कि नवोदय विद्यालय समिति की ओर से जिले में कक्षा छठी व कक्षा 9वीं के लिए गत 8 फरवरी को चयन परीक्षा का आयोजन करवाया गया था। परीक्षा परिणाम नवोदय विद्यालय समिति व विद्यालय की वेबसाइट सहित कक्षा छठी के लिए वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। अस्थाई चयनित अभ्यर्थियों के अभिभावक विद्यालय, खारा खेड़ी में उपस्थित होकर प्रवेश प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं।
प्राचार्य अनूप सिंह ने बताया कि पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खारा खेड़ी भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था है, जिसमें प्रत्येक वर्ष कक्षा छठी में 80 सीटों के लिए और कक्षा 9वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश परीक्षा सीबीएसई की ओर से आयोजित की जाती हैं।
विज्ञापन
दस्तावेज सत्यापन के पश्चात ही अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित किया जाएगा। एक सप्ताह में अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य पूर्ण करते हुए प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। इससे अप्रैल के दूसरे सप्ताह से कक्षा छठी की कक्षाएं शुरू की जा सकें। किसी भी तरह की जानकारी के लिए अभिभावक विद्यालय के हेल्पलाइन नंबर 9416400583 पर किसी भी कार्य दिवस में सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।