फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Jiva & Yuvi Tigers register a win, powered by Gary

Fatehabad News: गैरी की 91 रनों की पारी से जीवा एंड युवी टाइगर्स ने दर्ज की जीत

Sun, 18 Oct 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 18 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Jiva & Yuvi Tigers register a win, powered by Gary
मैच के शुभारंभ से पहले खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए मुख्य अतिथि : संवाद
रतिया। गैरी खोखर की 91 रन की आक्रामक पारी की बदौलत जीवा एंड युवी टाइगर्स ने रतिया प्रीमियर लीग (आरपीएल) सीजन-2 के मुकाबले में आनंद रॉयल्स को हराकर जीत दर्ज की। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेले गए मैच में टीम ने 208 रन का लक्ष्य 16.2 ओवर में हासिल कर लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर जीवा एंड युवी टाइगर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आनंद रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 207 रन बनाए। इसके बाद 208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवा एंड युवी टाइगर्स ने आक्रामक शुरुआत की।
विज्ञापन

गैरी खोखर ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 91 रन बनाए। उनकी पारी ने टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। टीम ने तेज रन गति बनाए रखी और 16.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के दौरान अशोक मदान, अपार इंसान, स्वर्ण सिंह शम्मी, जगसीर जग्गा, प्रिंस कनाडा, अमृतपाल सिंह नांगल, नरेंद्र कटारिया, सुखचैन सुख, विनय जिंदल और लवदीप मान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। आरपीएल सीजन-2 के आयोजन में सम्राट सग्गू, प्रवीण मराठा, गोबिंद सैनी, पीयूष अरोड़ा, सतीश पटवारी, गुरजंट सिंह, हैप्पी शर्मा सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed