{"_id":"69e6664b637d9cbcd60fed44","slug":"jiva-tigers-defeated-mehar-super-kings-by-50-runs-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-152354-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जीवा टाइगर ने मेहर सुपर किंग्स टीम को 50 रन से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जीवा टाइगर ने मेहर सुपर किंग्स टीम को 50 रन से दी शिकस्त
Mon, 20 Apr 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
मैच के दौरान टॉस करवाते हुए मुख्यातिथि :संवाद
- फोटो : 1
रतिया। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैदान में मास्टर प्रीमियर लीग मुकाबले में जीवा टाइगर ने मेहर सुपर किंग्स को 50 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीवा टाइगर ने 20 ओवर में 212 रन बनाए। बड़े लक्ष्य के दबाव में उतरी मेहर सुपर किंग्स 18 ओवर में 162 रन पर सिमट गई।
जीवा टाइगर की पारी में सुखा ने आक्रामक बल्लेबाजी दिखाई। उन्होंने 24 गेंदों में 63 रन बना टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। अन्य बल्लेबाजों ने भी तेज रन जोड़ते हुए स्कोर को 200 पार पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहर सुपर किंग्स की शुरुआत अस्थिर रही। साहिल छाबड़ा ने 62 रन बनाकर संघर्ष किया, मगर दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे।
नियमित अंतराल पर झटकों ने टीम की लय बिगाड़ दी और पूरी टीम 162 रन पर आउट हो गई। गेंदबाजी में व्हिस्की ने तीन विकेट और जेपी ने दो विकेट झटके। मैच के दौरान स्वर्ण सिंह शम्मी, मोहित, मनमोहन, मोनू डीपी, रॉबिन सुखीजा, सौरभ जिंदल, गोल्डी गर्ग, लवदीप मान आदि मौजूद रहे।