फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Jitendra transitioned from a corporate job to digital entrepreneurship and laid the foundation for the SMMP package

Fatehabad News: कॉरपोरेट नौकरी से डिजिटल उद्यमिता तक पहुंचे जितेंद्र, एसएमएमपी पैकेज की रखी नींव

Tue, 11 Aug 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 11 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Jitendra transitioned from a corporate job to digital entrepreneurship and laid the foundation for the SMMP package
जितेंद्र गोस्वामी उद्यमी
फतेहाबाद। कॉरपोरेट क्षेत्र में करीब छह साल तक काम करने के बाद डिजिटल उद्यमिता की राह चुनने वाले जितेंद्र गोस्वामी ने अपनी मेहनत और अनुभव के दम पर अलग पहचान बनाई है। पॉलिसी एक्स और अमेजन जैसी कंपनियों में काम करने के दौरान उन्होंने कॉरपोरेट क्षेत्र की कार्यप्रणाली और डिजिटल क्षेत्र की संभावनाओं को करीब से समझा।
विज्ञापन

इसी अनुभव को आधार बनाकर उन्होंने नौकरी के साथ ही उद्यमिता की शुरुआत की और वर्ष 2020 में एसएमएमपी पैकेज की नींव रखी। जितेंद्र के लिए यह सफर आसान नहीं रहा। व्यक्तिगत और पेशेवर चुनौतियों के बीच उन्होंने अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखा। धीरे-धीरे एसएमएमपी पैकेज को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने डिजिटल मार्केटिंग और सोशल मीडिया अकाउंट रिकवरी के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता विकसित की।
विज्ञापन

उनके काम ने उन्हें इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई। आज वह अपने साथ 10 से अधिक पेशेवरों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। उनका कहना है कि उद्यमिता केवल अपना व्यवसाय शुरू करने तक सीमित नहीं है बल्कि दूसरों के लिए अवसर पैदा करना भी इसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉरपोरेट नौकरी से लेकर अपना डिजिटल व्यवसाय खड़ा करने तक की उनकी यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। जितेंद्र का कहना है कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास, सीखने की इच्छा और चुनौतियों का सामना करने का साहस जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed