{"_id":"570402744f1c1b7632c8136b","slug":"jind-news-hindi-news-protest-in-jat","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट युवाओं की गिरफ्तारियों से भड़के जाट, जमानत लेने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट युवाओं की गिरफ्तारियों से भड़के जाट, जमानत लेने से किया इंकार
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
धरना देती महिलाएं।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण के दौरान उपद्रव फैलाने के मामले में युवा जिला प्रधान बलवान सिंह लम्बोरिया सहित 4 लोगों की गिरफ्तारी से जाट नेता भड़क गए। जाटों ने जेल में बंद युवाओं की जमानत लेने से इनकार करते हुए लघु सचिवालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। गुस्साए जाटों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
लघु सचिवालय के सामने दिए जा रहे धरने में बड़ी संख्या में जाट महिलाएं भी पहुंची। धरने में प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह पूनियां, प्रदेश अध्यक्ष सूब सिंह ढ़ाका, हिसार जिला अध्यक्ष कृष्ण किरमारा, हंसराज सिवाच मुख्य रूप से मोर्चा संभाले हुए हैं।
इस मौके पर लघु सचिवालय के सामने धरने की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह पूनियां ने कहा कि जाट आरक्षण मामले के दौरान सरकार ने वायदा किया था कि दर्ज किए गए मुकदमे रद्द किए जाएंगे, लेकिन सरकार ने गद्दारी की है। युवाओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
सरकार दर्ज किए गए मुकदमे वापस ले अन्यथा आज तो आसपास के गांवों से लोग एकत्रित हुए हैं आने वाले दिनों में प्रदेश भर से लोग यहां एकत्रित होंगे। हम गिरफ्तार किए गए समुदाय के लोगों की जमानत नहीं करवाएंगे। उन्हें बाइजत ही बरी करवाएंगे। 10 अप्रैल को रैली की भी रणनीति बनाई जा रही है। सरकार को चेतावनी देते हुए जाट नेताओं ने कहा कि सरकार समय रहते संभल जाए अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। इस दौरान धरने पर बैठे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए।
गांवों से बनकर आया खाना, बुधवार से धरनास्थल पर बनेगा खाना
धरने पर बैठे लोगों के लिए मंगलवार को आसपास के गांवों से खाना बनकर आया। जाट युवा नेता सुनील ने बताया कि बुधवार से धरनास्थल पर ही खाने की व्यवस्था शुरू की जाएगी। मालूम हो कि सोमवार को जाट समुदाय के लोगों को जैसे ही गिरफ्तारियों का पता चला तो उन्होंने लघु सचिवालय में धरना दे दिया था और शाम को कोर्ट में भी घुसने का प्रयास किया था।
पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार किए गए जाट युवा जिला प्रधान बलवान सिंह लम्बोरिया, ढ़ाणी संाचला निवासी सुधीर, सतपाल निवासी ढ़ाणी सांचला, तथा राकेश ढ़ाणी भोजराज को तनाव बढ़ता देख कोर्ट के पिछले गेट से पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जिसके बाद जाट आरक्षण समिति के प्रदेश अध्यक्ष सूबे सिंह ढ़ाका ने अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया।