फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Jind man who came to finance office shot, case registered

Fatehabad News: फाइनेंस कार्यालय में आए जींद के व्यक्ति पर चलाई गोली, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Jind man who came to finance office shot, case registered
टोहाना। प्रभाकर कॉलोनी स्थित फाइनेंस कार्यालय में किसी काम से आए व्यक्ति पर रोहतक निवासी एक व्यक्ति ने गोली चला दी। शहर पुलिस ने गोली चलने से घायल जींद के कालवन निवासी राममेहर के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। घायल का हिसार के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव कालवन निवासी राममेहर ने कहा कि वह अपने दोस्त सतीश के प्रभाकर कॉलोनी स्थित कार्यालय में आया था। जो फाइनेंस का काम करता है। उसने बताया कि फाइनेंस कार्यालय के सामने समैण निवासी बिल्ला व रोहतक के मदीना निवासी सचिन का कार्यालय भी है। करीबन 15-20 दिन पहले उसकी सचिन के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सचिन ने उसे गोली से मारने की धमकी दी थी। उसने बताया कि वह 30 जनवरी को उसके दोस्त के कार्यालय में आया हुआ था।
विज्ञापन

जब वह पानी की बोतल लेने के लिए नीचे गया तो पीछे से अचानक सचिन आ गया और जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चला दी, लेकिन गोली नहीं चलने पर वह डर कर सीढि़यों में वापस आ गया। कुछ समय बाद सचिन ने फिर फायर कर दिया जो उसकी दाहिनी टांग के पास लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि उसके बाद भी आरोपी ने उस पर फायर करने की कोशिश की, लेकिन फायर नही हुआ तो सचिन वहां से चला गया। शहर थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि प्रभाकर कॉलोनी में गोली से फायर करने के मामले में घायल राममेहर के बयान पर आरोपी सचिन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed