फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Jewelry robbers not caught even after 46 days

46 दिनों बाद भी नहीं काबू हुए जेवरात लुटेरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jewelry robbers not caught even after 46 days
फतेहाबाद। गांव अहरवां के पास सुनार के कारिंदे और गांव खाराखेड़ी में ज्वेलर से हुई सोना और चांदी के जेवरात की दो बड़ी वारदात को अभी तक सदर पुलिस सुलझा नहीं पाई है। दोनों ही मामलों में 46 दिनों बाद पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। दोनों वारदात के बीच महज 17 दिन का अंतराल रहा है।
विज्ञापन

30 सितंबर की रात को 25 तोला सोने के जेवरात लूटने के 17 दिन बाद फिर सदर थाना क्षेत्र के गांव खाराखेड़ी में सोना व चांदी आभूषण लूट की वारदात हुई थी। सदर थाना प्रभारी जगजीत सिंह का कहना है कि अभी तक दोनों मामलों में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

पहला मामला
गांव अहरवां के पास 30 सितंबर की रात को करीब 30 तोले सोने जेवर लूटने की वारदात हुई थी। रतिया निवासी दर्शन जोकि ज्वेलर्स की दुकान पर कर्मचारी है। फतेहाबाद में जेवरात पर हॉलमार्क करवाने के लिए आया था। शाम को जब वापस जा रहा था तो मोटरसाइकिल पर आए युवक बैग छीनकर फरार हो गए थे। बैग में करीब 30 तोले सोने के जेवरात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला
गांव खाराखेड़ी के पास 16 अक्तूबर की शाम को लूट की वारदात हुई थी। मोटरसाइकिल सवार चार बदमाशों ने ज्वेलर अनिल कुमार को चाकू दिखाकर 5 किलो चांदी और 25 ग्राम सोने के जेवर लूट लिए थे। गांव खाराखेड़ी निवासी ज्वेलर अनिल कुमार ने सदर थाने में शिकायत देकर बताया था कि उसकी गांव भोड़ा होशनाक में ज्वेलर्स की दुकान है। दुकान बंद करके सोने के जेवर और चांदी लेकर मोटरसाइकिल पर घर आ रहा था। जब खाराखेड़ी के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने धक्का देकर गिरा दिया। तीन और युवक भी आ गए और उसके सिर पर डंडा मारा और फिर चाकू दिखाया। इसके बाद युवक बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 5 किलो चांदी, 25 ग्राम सोने के जेवर और 10 हजार रुपये की नकदी थी।

धांगड़ में एक रात में हुई चोरी की आठ वारदात नहीं सुलझी
गांव धांगड़ में 27 जुलाई की रात को आठ दुकानों के ताले टूटे थे। चोर एक ज्वेलर की दुकान से करीब चार लाख कीमत के सोने व चंादी के आभूषण चोरी करके ले गए थे। इसके अलावा अन्य दुकानों से भी सामान चोरी हुआ था। लेकिन अभी तक ये वारदात भी नहीं सुलझी है।
उक्त मामलों में पुलिस जांच कर रही है। अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
- जगजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed