फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Jewelers also arrested, seven and a half kilograms of silver recovered

Fatehabad News: ज्वेलर्स भी काबू, साढ़े सात किलो चांदी बरामद

Thu, 25 Sep 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 25 Sep 2025 11:23 PM IST
सार

समैन के गांव नांगली स्थित डेरा बाबा पीपलनाथ में चोरी के मामले में पुलिस ने 7.5 किलो चांदी और 70 हजार रुपये बरामद किए हैं। तीन युवकों और एक ज्वेलर्स को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन
Jewelers also arrested, seven and a half kilograms of silver recovered
गांव नांगली के डेरा बाबा पीपलनाथ , जहां पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। संवाद

विस्तार

समैन। गांव नांगली के डेरा बाबा पीपलनाथ में चोरी मामले में टोहाना सीआईए ने पकड़े गए युवकों से साढ़े सात किलो चांदी व 70 हजार रुपये बरामद किए हैं। इस मामले में भूना के गांव ढाणी सांचला से पकड़े गए तीन युवकों के अलावा गांव के एक ज्वेलर्स को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी शादी ने बताया कि चोरी करने वाले युवकों ने गांव के ज्वेलर्स के पास ही सवा पांच किलो चांदी से बना छत्र बेचा था। गिरफ्तार युवकों के पांच दिन के रिमांड के बाद मामले के सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गांव नांगली के डेरा बाबा पीपलनाथ में 14 सितंबर को हुई सवा पांच किलो चांदी से बने छत्र की चोरी के मामले में सीआईए ने साढ़े सात किलो चांदी व 70 हजार रुपये बरामद किए है। बरामद की चांदी में 3 अगस्त 2025 को ही डेरे में से सवा दो किलो चांदी का छत्र भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed