फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   JCB and hydraulic ladder gathering dust

Fatehabad News: धूल फांक रही जेसीबी और हाइड्रोलिक सीढ़ी

Mon, 23 Dec 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 23 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
JCB and hydraulic ladder gathering dust
नगर परिषद कार्यालय में खड़ी हाइड्रोलिक सीढी
फतेहाबाद। नगर परिषद के कार्यालय परिसर में खड़ी जेसीबी और हाइड्रोलिक सीढ़ी की खरीद से पार्षद नाराज हैं। उन्होंने नगर परिषद प्रशासन को पत्र भेज इनकी खरीद और उपयोगिता पर सवाल उठाते हुए जवाब मांगा है।
विज्ञापन

पार्षदों ने कहा कि जेसीबी खरीदने का प्रस्ताव नगर परिषद हाउस में तब पास हुआ था, जब घरों और व्यावसायिक संस्थानों से कूड़ा निस्तारण का प्रबंधन नगर परिषद अपने स्तर पर करती थी। इसके बावजूद नगर परिषद ने करीब छह महीने पहले 25 लाख रुपये में जेसीबी खरीदी, जबकि इसकी जरूरत अब नहीं है।
विज्ञापन

पार्षदों का कहना है कि नगर परिषद ने कूड़ा निपटान और निस्तारण का काम निजी कंपनी को ठेके पर दिया गया। ठेका अभी जारी है। ऐसे में जेसीबी खरीदने का कोई औचित्य नहीं बनता। यह जेसीबी सफेद हाथी की तरह नकारा नगर परिषद कार्यालय प्रांगण में धूल फांक रही है। इस जेसीबी को चलाने के नगर परिषद के पास कोई चालक तक नहीं है। नगर परिषद की वित्त एवं अनुबंध समिति इसके लिए जवाबदेह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह करीब सात लाख रुपये की हाइड्रोलिक सीढ़ी स्ट्रीट लाइट्स ठीक करने के काम आती है। करीब सात माह महीने पहले खरीदी गई इस सीढ़ी का प्रयोग सिर्फ दो-तीन दिन ही हुआ है। ये सीढ़ी नगर परिषद के मापदंडों के अनुरूप नहीं है। इसी कारण खरीदने के बाद से यह सीढ़ी नगर परिषद के प्रांगण में धूल फांक रही है।

पूर्व प्रधान और पार्षद अनिल गर्ग, पार्षद मोहन लाल नारंग, मास्टर चंद्रभान वधवा, सुभाष नायक, सुखदेव सिंह, राधा कुलड़िया, मनोज भ्याना, पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र आहूजा आदि पार्षदों का कहना है कि इसे जल्द वापस किया जाना चाहिए। इसके बदले नगर परिषद के मापदंडों के अनुरूप नई सीढ़ी का प्रबंध जल्द किया जाए।

हाइड्रोलिक सीढ़ी को जल्द बदलवाया जाएगा। जेसीबी के चालक की व्यवस्था के लिए अधिकारियों से बात की जाएगी।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed