{"_id":"6122aa948ebc3e79fc75d7c1","slug":"jakhal-received-18-mm-of-rain-waterlogging-in-low-lying-areas-fatehabad-news-hsr6096108101","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाखल में 18 एमएम हुई बारिश, निचले इलाकों में हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखल में 18 एमएम हुई बारिश, निचले इलाकों में हुआ जलभराव
विज्ञापन
टोहाना बस स्टैंड परिसर में भरा पानी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद/जाखल। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को जिले में कई जगहों पर बारिश हुई। कहीं पर कम तो कहीं तेज बारिश हुई। जाखल में दूसरे दिन सबसे ज्यादा बारिश हुई है। इसके चलते यहां पर हालात काफी खराब हो गए। निचले इलाकों में जलभराव हो गया। इसके अलावा फतेहाबाद शहर सहित बाकी जगहों पर कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई है। जाखल में 18 एमएम, टोहाना 4 और फतेहाबाद में 2 एमएम बारिश हुई।
जाखल में रविवार सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी हो गई। दोपहर को ज्यादा बारिश शुरू हो गई। इससे जाखल में हर जगह जलभराव हो गया। जाखल जंक्शन का रेलवे परिसर, मेन रेलवे लाइन से लेकर मंडी के वार्ड 1, 8, 9, 10 और अन्य कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारी बारिश के कारण लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। वार्ड 9 और 10 निवासी श्याम सिंह, संजय सिंह, दीपक, विकास, कृष्ण लाल, दलेर सिंह, संजीव कुमार, काला राम, आदि ने बताया कि भारी बारिश के कारण भारी जलभराव हो जाता है। इससे उनके घरों में भी पानी घुस गया है। यह सब जल निकासी की अव्यवस्था के कारण हो रहा है। यदि सीवर लाइन की व्यवस्था के बावजूूद पानी निकासी की दिक्कत बनी हुई है।
जाखल स्टेशन के भी बिगड़े हालात
जाखल जंक्शन के पास नायक बस्ती की तरफ रेलवे कर्मचारियों के लिए आवास बने हुए हैं। यहां हालात पहले से खराब थे। रविवार को भारी बारिश के कारण हालात खराब हो गए। जाखल रेलवे स्टेशन के मुख्य परिसर में भी भारी जलभराव हो गया और स्टेशन की मुख्य लाइनों में भी जलभराव होने के कारण चारों तरफ अव्यवस्था का आलम था। स्टेशन के बाहर का रेलवे परिसर आधा बना हुआ है और आधा ऐसे ही बीच में छोड़ा हुआ है। रेलवे पुलिस चौकी के सामने रेल परिसर में भारी जलभराव हो जाता है। इसके बाद कई दिन तक निकासी नहीं होती। इससे यहां मच्छर पनपते हैं।
विज्ञापन
गर्मी से मिली राहत, तापमान 31 पर आया
दो दिन से चल रही बादलवाही व बारिश के चलते गर्मी से राहत महसूस की गई है। हालांकि बीच-बीच में हल्की धूप निकलने से उमस जाती है, लेकिन तापमान में काफी गिरावट हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि हवा में नमी की मात्रा 83 प्रतिशत तक रही।
सोमवार को भी ऐसा ही रहेगा मौसम
पूर्व अनुमान के मुताबिक सोमवार को भी बारिश के आसार रहेंगे। राज्य में बीच-बीच में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट रहेगी। सोमवार के बाद मौसम सामान्य होने की संभावना है।
-डॉ. मदन लाल खीचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार