{"_id":"63cad31433d2fb72170257b1","slug":"jail-to-be-built-on-bighad-road-approval-given-to-buy-45-acres-of-land-fatehabad-news-hsr65293683-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बीघड़ रोड पर बनेगी जेल, 45 एकड़ जमीन खरीदने को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बीघड़ रोड पर बनेगी जेल, 45 एकड़ जमीन खरीदने को मिली मंजूरी
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय पर जेल बनाने के लिए जमीन खरीदने की आखिरकार मंजूरी मिल गई है। बीघड़-ढांड रोड पर प्रशासन जिला जेल बनाएगा। इसके लिए 45 एकड़ जमीन 38 लाख 50 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी जाएगी। इसके लिए 17 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की राशि खर्च होगी।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में जमीन के रेट तय किए गए। बैठक के दौरान जिन किसानों की जमीन है, उनसे मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बातचीत भी की। कमेटी ने जमीन के रेट प्रति एकड़ 39 लाख 50 हजार रुपये तय किए थे। मगर मुख्यमंत्री ने किसानों से आग्रह किया कि वह रेट कुछ और कम करें। इस पर किसानों ने एक लाख रुपये प्रति एकड़ रेट घटा दिए। इसके बाद सहमति बन गई। अब बीघड़-ढांड रोड पर सरकार 38 लाख 50 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से 45 एकड़ जमीन खरीदेगी। जमीन ट्रांसफर होने के बाद यहां जेल बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
टोहाना में नए बस स्टैंड के लिए भी जमीन हुई फाइनल
इसके अलावा टोहाना में रतिया-टोहाना बाईपास पर नए बस स्टैंड बनाने का रास्ता भी साफ हो गया है। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को हुई बैठक में ही किसानों की सात एकड़ जमीन 90 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदने पर सहमति जता दी है। इसमें अधिकतर जमीन घोड़ा फार्म मालिक की है। इसी के साथ टोहाना के नए बस स्टैंड की जगह को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति भी खत्म हो गई है।