फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ITI students accused of hooliganism, bus stand management releases video

Fatehabad News: आईटीआई छात्रों पर लगा गुंडागर्दी का आरोप, बस स्टैंड प्रबंधन ने जारी की वीडियो

Fri, 27 Feb 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 27 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
ITI students accused of hooliganism, bus stand management releases video
बस स्टैँड पर आईटीआई बच्चों बारे वीडियों वायरल करते हुए डीआई महेंद्र सिंह। वीडियाग्रैब।
टोहाना। नए बस स्टैंड से रवाना हुई रोडवेज बस में विद्यार्थियों के लटक कर सफर करने का वीडियो सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है। बस स्टैंड ड्यूटी इंचार्ज महेंद्र पृथला ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर संबंधित विद्यार्थियों पर अड्डा परिसर में अनुशासनहीनता और स्टाफ से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महेंद्र पृथला का कहना है कि बस स्टैंड पर बसों की कमी नहीं है, फिर भी कुछ विद्यार्थी जानबूझकर शहतलाई रूट की बस में चढ़ते हैं और बाहर लटक कर सफर करते हैं। उनके अनुसार बसों के भीतर सीटें खाली रहती हैं, लेकिन छात्र अंदर बैठने के बजाय दरवाजों पर खड़े होकर जोखिम उठाते हैं। इससे अन्य यात्रियों को असुविधा होती है और दुर्घटना की आशंका भी बढ़ती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इससे पहले जाखल जाने वाली अन्य बसें भी खाली रवाना होती हैं, मगर विद्यार्थी उनमें सवार नहीं होते। ये छात्र हर्बल पार्क के पास नहर किनारे उतरते हैं, जबकि जाखल रूट की बस उसी मार्ग से गुजरती है। लंबी दूरी की बस में भीड़ दिखाकर व्यवस्था बाधित की जा रही है। ड्यूटी इंचार्ज ने आईटीआई प्रिंसिपल से आग्रह किया है कि विद्यार्थियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाए। चेतावनी दी गई है कि स्थिति नहीं सुधरी तो बस में सफर पर रोक लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
वीडियो से पहचान करके करेंगे कार्रवाई : प्रिंसिपल
इस बारे में आईटीआई के प्रिंसिपल रमेश कुमार ने बताया कि वह वीडियो में आए हुए छात्रों की पहचान करके इनके खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे ताकि व्यवस्था खराब ना हो। बस स्टैंड पर पहुंचे आम लोगों ने भी पुलिस प्रशासन से ऐसे शरारती बच्चों पर कार्रवाई करने की मांग की है जो प्रशासन के साथ-साथ यात्रियों को भी परेशान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed