फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ITI admissions closed; seats vacant in women's trades

Fatehabad News: आईटीआई में दाखिले बंद महिला ट्रेड में सीटें खाली

Mon, 24 Aug 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 24 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
ITI admissions closed; seats vacant in women's trades
आईटीआई भोडिया खेड़ा संवाद
फतेहाबाद। जिले की सरकारी और निजी आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इसके बावजूद कई ट्रेड में सैकड़ों सीटें खाली रह गई हैं। महिला ट्रेड में रिक्त सीटों की संख्या अधिक है। टोहाना महिला आईटीआई में 51 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

जिले में पांच सरकारी और 16 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित हैं। सभी संस्थानों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया चली थी। निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद दाखिला प्रक्रिया बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

भोडिया खेड़ा आईटीआई में 11 सीटें खाली रह गई हैं। जाखल आईटीआई में 41 सीटें रिक्त हैं। भिरड़ाना आईटीआई में कुल 264 सीटों में से 53 सीटों पर दाखिला नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोहाना आईटीआई में 384 सीटों में से 27 सीटें खाली रह गई हैं। वहीं टोहाना महिला आईटीआई में कुल 151 सीटें हैं। इनमें 51 सीटों पर दाखिला नहीं हुआ। महिला ट्रेड में रिक्तियों की संख्या अधिक रहने से आईटीआई में सीटें भरने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब खाली सीटों का आंकड़ा सामने आया है। जिले की सरकारी और निजी आईटीआई में कई ट्रेड विद्यार्थियों की पसंद नहीं बन पाए। इसके चलते निर्धारित सीटों पर दाखिले नहीं हो सके।
-
महिला ट्रेड और पोर्टल खुलने की संभावना
टोहाना आईटीआई में 384 में से 27 सीटें नहीं भर पाई हैं। टोहाना महिला आईटीआई में 151 में से 51 सीटें खाली रह गई हैं। यह आंकड़ा महिला ट्रेड में दाखिले के प्रति कम रुझान को दर्शाता है। इन खाली सीटों को भरने के लिए जल्द ही दाखिला पोर्टल को फिर से खोला जा सकता है। इससे इच्छुक छात्रों को इन रिक्त सीटों पर दाखिला लेने का एक और मौका मिलेगा।

-
फिलहाल आईटीआई में दाखिले लेने की प्रक्रिया बंद हो गई है। महिला ट्रेड में कुछ सीटें खाली हैं। उम्मीद है विभाग की तरफ से जल्द पोर्टल खुलेगा ताकि खाली सीटें भरी जा सकें।
- राम गलगट, इंचार्ज, आईटीआई जाखल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed