फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ITI admission schedule released, first merit list will come on 11

आईटीआई में दाखिले का शेड्यूल जारी, 11 को आएगी पहली मेरिट सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
ITI admission schedule released, first merit list will come on 11
आईटीआई भिरड़ाना। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले को लेकर विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। ये ही नहीं दाखिले के लिए छात्र पोर्टल पर 7 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। दाखिले की पूरी प्रक्रिया 20 नवंबर तक चलेगी। पहली काउंसिलिंग 11 अक्तूबर को शुरू होगी।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दाखिले के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। जिले में 21 आईटीआई है जिसमें पांच सरकारी और 16 निजी आईटीआई है। इनमें करीब सात हजार सीटें हैं। अधिकारियों की माने तो आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन कम आए हैं। अधिकतर विद्यार्थी दाखिले के लिए कोपा और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में आईटीआई की स्थिति
आईटीआई यूनिट कुल सीटें
सरकारी 92 1968
निजी 196 5205
आईटीआई में दाखिले के लिए ये जारी हुआ शेड्यूल
शेड्यूल दिन
ऑनलाइन आवेदन 7 अक्तूबर
पहली काउंसिलिंग राउंड 11 अक्तूबर
फीजिकल वेरिफिकेशन 12 से 14 अक्तूबर
फीस जमा 12 से 16 अक्तूबर
खाली सीटों की सूची जारी 18 अक्तूबर
दूसरी मेरिट सूची जारी 22 अक्तूबर
फीजिकल वेरिफिकेशन 22 से 24 अक्तूबर
फीस जमा 22 से 26 अक्तूबर
खाली सीटों की सूची जारी 28 अक्तूबर
तीसरी मेरिट सूची जारी 2 नवंबर
फीजिकल वेरिफिकेशन 2 से 6 नवंबर
फीस जमा 2 से 8 नवंबर
खाली सीटों की सूची जारी 10 नवंबर
मेरिट सूची जारी 15 नवंबर
फीजिकल वेरिफिकेशन 15 से 17 नवंबर
सीट जारी 15 से 20 नवंबर
भिरड़ाना आईटीआई में आए आवेदन
ट्रेड आवेदन
इलेक्ट्रिशियन 223
कम्प्यूटर आपरेटर 163
मैकेनिक डीजल 99
फीटर 68
वेल्डर 37
ड्रेस मेकिंग 20
सिलाई टेक्नोलॉजी 18
कोट
आईटीआई में दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी हो गया है। चार काउंसिलिंग होंगी। विभाग ने आवेदन करने की तारीख भी सात अक्तूबर तक कर दी है। जिन विद्यार्थियों ने आवेदन नहीं किए वह पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भूपेंद्र सिंह, इंचार्ज, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिरड़ाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed