{"_id":"69c4212f26d9b751c508b4e1","slug":"it-will-be-necessary-to-register-on-the-meri-fasal-mera-byora-portal-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-150818-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा जरूरी
Wed, 25 Mar 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। रबी फसल खरीद को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते डीसी डॉ. विवेक भारती।
फतेहाबाद। जिला प्रशासन की ओर से रबी फसल खरीद के दौरान मंडियों में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न आने दी जाए संबंधित विभाग इस बात का विशेष ध्यान रखें और सभी व्यापक प्रबंध समय पर सुनिश्चित हो। डीसी डॉ. विवेक भारती ने बुधवार को रबी सीजन फसल खरीद के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश दिए।
डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि अनाज मंडियों में रबी फसल की खरीद के लिए किसानों का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। इसी के साथ सरकार ने मंडियों में रबी फसल की खरीद के लिए मापदंड निर्धारित किए हैं। इसके साथ ही गेट पास के लिए किसान का बायोमेट्रिक सत्यापन भी आवश्यक होगा।
उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे मंडियों में अपनी फसलों की उपज को सुखाकर लाएं, ताकि फसल बेचने में किसी भी किसान को परेशानी न हो। उपायुक्त ने कहा कि जिला में रबी फसल की खरीद के लिए 7 अनाज मंडी व जरूरत अनुसार खरीद केंद्र बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला में हैफेड, खाद्य आपूर्ति विभाग और वेयर हाउस द्वारा फसल की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने गेहूं 2585 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों 6200 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। सभी नोडल अधिकारी मंडियों की फील्ड विजिट करें। नमी मापने वाले उपकरणों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर एडीसी अनुराग ढालिया, फतेहाबाद एसडीएम राजेश कुमार, रतिया एसडीएम सुरेंद्र सिंह, सीटीएम गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।