फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ishaan and Sneha stood first in sports

Fatehabad News: खेलकूद में ईशान और स्नेहा रहीं प्रथम

Mon, 09 Sep 2024 06:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 09 Sep 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Ishaan and Sneha stood first in sports
भट्टू कलां। मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल में टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से तीसरी जिलास्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्गों में करीब 50 लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। लड़कियों के वर्ग में मदर टेरेसा के खिलाड़ी छाए रहे।
विज्ञापन

लड़कों के वर्ग में अंडर 11 आयु वर्ग में विहान प्रथम, रिशान द्वितीय तथा मोक्ष व नक्ष तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 13 आयु वर्ग में विहान प्रथम व रिहान द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर 15 आयु वर्ग में ईशान प्रथम, विहान द्वितीय तथा रिशान व अरिंदम तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 17 आयु वर्ग में ईशान प्रथम, अरुण द्वितीय व आशीष तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

अंडर 19 आयु वर्ग में ईशान प्रथम, रूतेश द्वितीय, रूपीश व कर्ण तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर आयु वर्ग में ईशान प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय, हितेष व कर्ण तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में अंडर 11 आयु वर्ग में राव्या प्रथम रही। अंडर 17 आयु वर्ग में आयुषी प्रथम, चेतना द्वितीय व वुहिका तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 19 आयु वर्ग में स्नेहा प्रथम, गजल द्वितीय, ईशा व पायल तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन समारोह में टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव गणेश आहूजा व नेहा आहूजा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करते हुए उनका मार्ग दर्शन भी किया।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के सभी पदक विजेता 19 से 25 सितंबर तक गुरुग्राम में आयोजित राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर चीफ रेफरी प्रमोद कौशिक, कृष्ण कौशिक, मदर टरेसा स्कूल प्रबंधक सुधीर बैनिवाल, आदित्य शर्मा, सत्यवान शास्त्री सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed