फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Irrigation Department did not start excavation even after nine months even after taking 1.5 crore rupees for Chilli Lake

सीएम घोषणा प्रोजेक्ट में भी देरी : चिल्ली झील के लिए डेढ़ करोड़ रुपये लेकर भी सिंचाई विभाग ने शुरू नहीं की खुदाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Irrigation Department did not start excavation even after nine months even after taking 1.5 crore rupees for Chilli Lake
फतेहाबाद। चिल्ली झील के पर्यटन स्थल बनने का सपना अभी सपना ही बना हुआ है। सरकार से डेढ़ करोड़ का बजट मिलने के बाद भी सिंचाई विभाग के अफसरों ने चिल्ली झील निर्माण के लिए खुदाई तक शुरू नहीं कराई। हालांकि जिला प्रशासन ने एक साल पहले दावा किया था कि दो साल में झील बनकर तैयार हो जाएगी जबकि हकीकत यह है कि 10 फीसदी काम भी नहीं हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि जब चिल्ली क्षेत्र में भरा पानी नहीं निकल पाता है तब तक काम शुरू नहीं होगा।
विज्ञापन

एसटीपी में पानी निकालने का दावा : सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चिल्ली में जमा हुआ पानी पहले खेतों में निकाल दिया जाता था, लेकिन अब खेतों के मालिक पानी नहीं आने दे रहे है। इसके कारण पंप लगाकर एसटीपी में ये पानी निकाला जाएगा। जब तक पानी नहीं निकल पाता तब तक खुदाई नहीं होगी।
विज्ञापन

चिल्ली झील की स्थिति :
झील क्षेत्र की जगह : 27 कनाल 7 मरले
चिल्ली क्षेत्र पर कब्जा : 2004 गज
पानी निकासी पाइप लाइन पर होंगे खर्च : 8.42 करोड़ रुपये
खुदाई पर होंगे खर्च : 1.52 करोड़ रुपये
19 फुट होनी है खुदाई : सिंचाई विभाग के अधिकारियों की माने तो चिल्ली क्षेत्र की 19 फुट तक खुदाई होगी। खुदाई के बाद टैंक को पक्का किया जाएगा। साइडों में फुटपाथ भी बनेंगे। टैंक के लिए पानी धिड़ माइनर से लाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ साल में जनस्वास्थ्य विभाग पूरा नहीं कर पाया काम : चिल्ली झील में आने वाली बरसाती पानी को निकालने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग को नगर परिषद करीब दो साल पहले 8.42 करोड़ रुपये दे चुका है। इस काम के लिए जनस्वास्थ्य विभाग रंगोई नाले तक पाइप लाइन भी बिछा चुका है लेकिन अब तक ये प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ है। जनस्वास्थ्य विभाग का काम भी धीमी गति से चल रहा है।
मार्च में सीएम कर चुके है शिलान्यास : चिल्ली झील सुंदरीकरण प्रोजेक्ट सीएम घोषणा में शामिल है। मार्च माह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसका शिलान्यास कर चुके हैं। इस प्रोजेक्ट पर करीब 13.62 करोड़ रुपये खर्च होने हैं, अगर ये प्रोजेक्ट सिरे चढ़ता है तो लोग यहां पर किश्ती चलाने का आनंद ले सकेंगे। ये एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा।

चिल्ली क्षेत्र में पानी भरने के कारण खुदाई का काम शुरू नहीं हो पाया है। पानी पहले खेतों में निकाल दिया जाता था लेकिन अब किसान नहीं डालने दे रहे हैं। पंप लगाकर एसटीपी में पानी निकाला जाएगा। उम्मीद है अगले सप्ताह तक काम शुरू कर दिया जाएगा।
- बलराज, एसडीओ, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed