फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Irrigation and drinking water system will soon improve in Jandali Kalan village

Fatehabad News: जांडली कलां गांव में जल्द सुधरेगी सिंचाई और पेयजल व्यवस्था

Sun, 10 Aug 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 10 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Irrigation and drinking water system will soon improve in Jandali Kalan village
राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला केसमक्ष समस्या को रखते हुए गांव जांडली के सरपंच व अन्य।
टोहाना। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि जांडली कलां गांव के किसानों और ग्रामीणों को सिंचाई एवं पीने के पानी की किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। वह रविवार को अपने आवास पर जांडली कलां गांव के ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर रहे थे। प्रतिनिधिमंडल में गांव के सरपंच, पंच, किसान, महिला प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन


बराला ने कहा कि ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति पर निर्भरता घटाने के लिए नहरी पानी की सप्लाई को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि गांव को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करवाने की व्यवस्था तुरंत की जाए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि नहरी पानी की पर्याप्त और नियमित सप्लाई मिलने से खेतों की पैदावार बढ़ेगी और पेयजल किल्लत दूर होगी। इस अवसर पर जांडली सरपंच प्रतिनिधि विजय कमांडो, गाजूवाला सरपंच बिंद्र, धोला सरपंच नांगली, सुनील सरपंच इंदाछोई, राजेश बिश्नोई सरपंच ठरवा, राजकुमार सरपंच ठरवी, सुरेंद्र नांगली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच के निर्देश :

ग्रामीणों ने बराला को बताया कि वर्तमान में नहरी पानी की सप्लाई अनियमित होने के कारण खेतों की सिंचाई में कठिनाई आ रही है। इसके साथ ही, पेयजल की नियमित और स्वच्छ आपूर्ति न होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद सांसद ने मौके पर ही अधिकारियों से बात कर नहरी पानी की सप्लाई को बढ़ाने और समयबद्ध शेड्यूल तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पानी की आपूर्ति इस तरह की जाए कि खेतों को समय पर सिंचाई मिले और घरों में भी पेयजल की कमी न हो। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि पेयजल की गुणवत्ता की जांच नियमित रूप से की जाए ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित और स्वच्छ पानी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed