{"_id":"68e554f04817ba815e0abc05","slug":"invitations-extended-for-the-birth-anniversary-celebrations-of-saint-shiromani-namdev-maharaj-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-141676-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: संत शिरोमणि नामदेव महाराज जयंती समारोह का दिया न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: संत शिरोमणि नामदेव महाराज जयंती समारोह का दिया न्योता
Tue, 07 Oct 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
भूना। संत शिरोमणि नामदेव जयंती को लेकर छिंपा-रोहिल्ला समाजबंधुओं को आमंत्रित करते पिछड़ा वर्ग आ
भूना। संत शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती को लेकर 26 अक्तूबर सुबह 9:00 बजे हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग चेयरमैन सतबीर सिंह वर्मा ने जानकारी दी कि इस विशेष आयोजन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अलावा हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा सहित कई मंत्री व विधायक भी समारोह में शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंगलवार को टोहाना व आसपास के गांवों में छिंपा, छिंबी, रोहिल्ला व दर्जी समाज के लोगों को सतबीर सिंह वर्मा ने आमंत्रण दिया। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए भूना-टोहाना में समाज के प्रमुख लोगों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के प्रदेशाध्यक्ष सतबीर वर्मा व कृष्ण रोहिल्ला जींद और सत्यवान किरोड़ी ने विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम समाज की एकता, सामाजिक समरसता और संत नामदेव महाराज के जीवन व शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा ने कहा कि संत नामदेव महाराज ने अपने भक्ति मार्ग और समरसता के संदेश से समाज को एक नई दिशा दी। इस अवसर पर निर्मल सिंह, मास्टर वचना राम, जोगिंद्र सागु, दीपक रोहिल्ला, गुरजंट सिंह आदि उपस्थित रहे।