फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Investigation of voter list started for Panchayati elections, fatehabad

पंचायती चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट की जांच शुरू

Fri, 29 Nov 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Investigation of voter list started for Panchayati elections, fatehabad
मतदाता सूची को लेकर तैयारियां करते हुए पंचायत अधिकारी व ग्राम सचिव - फोटो : Fatehabad
भूना। पंचायतों के उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित पंचायती राज अधिकारियों को विधानसभा मतदाता सूची के आधार पर पंचायती चुनाव को लेकर मतदाता वोटर लिस्ट तैयार करने के लिए निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को ग्राम पंचायत नाढोड़ी में पंच के रिक्त पद पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कार्यवाहक समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंडू के नेतृत्व में वोटर लिस्ट की जांच पड़ताल शुरू की गई।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर धीरेंद्र खड़गटा ने बीडीपीओ भूना, टोहाना, जाखल, रतिया व नागपुर को दिशा निर्देश दिए हैं कि पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव होने हैं जिनकी तैयारियों को लेकर मतदाता सूची अंतिम रूप दिया जाना है। जिसको लेकर 6 दिसंबर को मतदाता सूची का प्राथमिक प्रकाशन होगा। वही 12 दिसंबर को मतदाता सूची पर आपत्ति एवं दावे पेश किए जाएंगे तथा 16 दिसंबर को उपरोक्त दावे एवं आपत्तियों का निपटान किया जाएगा। जबकि 30 दिसंबर को मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन किया जाएगा। इसलिए संबंधित पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों को लेकर उप चुनाव की तैयारियों में कार्रवाई करें। वोटर सूची को लेकर ग्राम सचिव रविंद्र कुमार, ग्राम सचिव बलवान सिंह, ग्राम सचिव सुबे सिंह, पटवारी पूनित सिहाग आदि अंजाम देने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

यहां होंगे उपचुनाव
कार्यवाहक समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंडू ने बताया कि भूना ब्लॉक में ग्राम पंचायत नाढोड़ी के वार्ड नंबर 16 व ग्राम पंचायत दहमान के वार्ड नंबर 2 से पंच पद रिक्त है। टोहाना ब्लॉक की ग्राम पंचायत बलियाला में वार्ड नंबर 7 व ग्राम पंचायत ललौदा के वार्ड नंबर 1 तथा विदाई खेड़ा के वार्ड नंबर 1 में पंच पद खाली है। रतिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत सहनाल में वार्ड नंबर 9 पंच पद रिक्त है। वही नागपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत बनावानी सोत्र में वार्ड नंबर 5 पंच पद रिक्त पड़ा हुआ है। जबकि ग्राम ब्लॉक जाखल की ग्राम पंचायत मुंदलिया के वार्ड नंबर 6 व ग्राम पंचायत तलवाड़ी के वार्ड नंबर 7 में पंच पद खाली पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed