फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Investigation in 758 houses, notice issued on finding larvae in 12

758 घरों में की जांच, 12 में लारवा मिलने पर नोटिस जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Investigation in 758 houses, notice issued on finding larvae in 12
टोहाना शहर में कॉलोनियों में जाकर जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने एसएमओ डॉ. हिमेश बंसल के निर्देश पर डेंगू जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने शहर के विभिन्न स्कूलों व कॉलोनियों में जाकर विद्यार्थियों को डेंगू व चिकनगुनिया के प्रति जागरूक किया। सोमवार को सरकारी अस्पतालों में आए मरीजों को डेंगू व चिकनगुनिया के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सात टीमों ने शहर में 758 घरों की जांच करते हुए 790 टैंकी, 452 कूलर, 1258 गमले व 719 फ्रिजों की जांच की। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में 12 घरों में डेंगू का लारवा मिला, जिसके बाद 11 नोटिस दिए गए। स्वास्थ्य कार्यकर्ता विकास कुमार के नेतृत्व में गठित सात टीमों ने शहर में जाकर लोगों को कूलर, टंकी, गमले, टैंक, होदी, घड़े आदि ढककर रखने, हर रविवार को ड्राई डे मनाने और कूलरों को अच्छे से साफ कर व सुखाकर ही दोबारा पानी से भरने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि डेंगू बुखार एडीज एजीप्टीआई मच्छर के काटने से फैलता है, यह मच्छर सामान्यत दिन में काटता है। डेंगू का मच्छर किसी भी जल इकट्ठा करने वाले बर्तन में पैदा हो सकता है, यह स्वच्छ जल में पनपता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed