{"_id":"68c06cb3535aeacc2a0795cb","slug":"investigation-campaign-conducted-on-medical-stores-in-bhattu-kalan-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-140038-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भट्टू कलां में मेडिकल स्टोरों पर चला जांच अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भट्टू कलां में मेडिकल स्टोरों पर चला जांच अभियान
विज्ञापन
भट्टूमंडी में मेडिकल स्टोर पर जांच करते अधिकारी। स्त्रोत : संवाद
भट्टू कलां। नशे पर रोकथाम के उद्देश्य से मंगलवार को मेडिकल स्टोरों में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश राणा, भट्टूकलां थाना प्रभारी राधेश्याम और सुरक्षा अभिकर्ता निहाल सिंह की मौजूदगी में कई मेडिकल हाल की दवाइयां तथा जरूरी दस्तावेज जांचे।
जांच में किसी भी मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयां नहीं मिलीं। पुलिस को भट्टूकलां क्षेत्र में नशीली दवाइयों की आपूर्ति की शिकायत मिलने पर यह अभियान शुरू किया गया था। ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश राणा ने बताया कि दवाओं के सही रख-रखाव और बिक्री से संबंधित नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों को रिकॉर्ड सही रखने और सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर प्रस्तुत करने की भी हिदायत दी। साथ ही कहा कि इस संबंध में किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।