फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Internet wires hanging from electricity and tricolor lights may become the cause of accidents.

Fatehabad News: कहीं हादसों का कारण न बन जाए बिजली और तिरंगा लाइटों पर लटकते इंटरनेट के तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Internet wires hanging from electricity and tricolor lights may become the cause of accidents.
फतेहाबाद। शहर में बिजली के खंभों पर इंटरनेट के तारों का मकड़जाल बिछा हुआ है। शहर में बिजली निगम का एक भी खंभा ऐसा नहीं है, जिस पर केबल का जाल न हो। नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से लटके इन तारों को हटाने में बिजली निगम के अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। केबल संचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सरकारी भवनों के अंदर लगे बिजली के खंभों पर भी इंटरनेट की तारों का जाल है, ऐसे में हादसे होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

शहरवासी रामकिशन, नरेश कुमार, गोपीचंद, दिलीप सिंह, लालचंद, लक्की कुमार आदि ने कहा कि बिजली निगम के अधिकारियों की केबल ऑपरेटरों के साथ मिलीभगत है। शहर के मुख्य बाजारों में सैकड़ों पोल तो ऐसे हैं, जिन पर एक साथ तारों के पांच-छह गुच्छे बनाकर लटकाए गए हैं। पोल पर बिजली के तार कम इंटरनेट के तार ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। इसकी वजह से बिजली की तारों में भी तकनीकी खराबी ज्यादा होती है। बिजली कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं, शहर की कुछ तंग गलियों में जहां बिजली के खंभे नहीं है, वहां पर इन तारों को लोगों के घरों में लोहे की कीलें लगाकर भी बांध रखा है।
विज्ञापन

तिरंगा लाइटों पर लग रहे होर्डिंग होर्डिंग
शहर में डिवाइडरों पर लगी तिरंगा लाइटें इन दिनों राजनीतिक दलों और कंपनियों के विज्ञापन में छुप रही हैं। शहर में हिसार रोड, भट्टू रोड, रतिया रोड और भूना रोड पर लगे बिजली के सभी खंभों पर अवैध होर्डिंग लग रहे हैं। विज्ञापन के लिए निर्धारित स्थान तो खाली ही नजर आते हैं। इससे सरकार को राजस्व का घाटा हो रहा है। राजनीतिक पार्टियों और विज्ञापन कंपनियों को नगर परिषद का जरा सा भी खौफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बिजली के खंभों पर इंटरनेट की तारें लगाना कानूनी तौर पर गलत है। बिजली निगम प्रशासन इन तारों को बिजली के खंभों से हटा रहा है। 33 केवी की कुछ लाइनों से इंटरनेट तारों को हटा दिया है और बाकी बची अवैध तारों को भी अभियान चलाकर हटाएंगे।
-मानिक, एसडीओ, सिटी सब डिविजन फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed