फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Interlocking tiles being laid in the main street of Gajuwala

Fatehabad News: गाजुवाला की मुख्य गली में बिछाई जा रहीं इंटरलॉकिंग टाइल्स

Thu, 12 Dec 2024 11:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 12 Dec 2024 11:40 AM IST
विज्ञापन
Interlocking tiles being laid in the main street of Gajuwala
गांव गाजूवाला में जिला परिषद की ग्रांट से बनाई गई गली। संवाद
समैन। गांव गाजुवाला में मुख्य गली इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का निर्माणकार्य शुरू हो गया है। काम पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन करने में आसानी होगी। मुख्य गली कच्ची होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियां झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की इस समस्या को अमर उजाला ने 5 नवंबर के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। फिलहाल जिला परिषद द्वारा जारी की गई ग्रांट से गांव गाजुवाला के सहयोग से इस गली का निर्माण कार्य पूरा करवाया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव गाजुवाला में गांव की मुख्य गली कच्ची होने से ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानियां झेलनी पड़ रही थी। करीब आधा किलोमीटर लंबी इस गली का निर्माणकार्य पूरा होने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया था कि यह गली गांव का मुख्य रास्ता है, जो उकलाना-टोहाना सड़क से गांव के बीच से गुजरता हुआ सरकारी स्कूल व रेलवे स्टेशन को जोड़ता है। अमर उजाला ने इस गली की संबंधित समस्या को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। ग्रामीणों ने अखबार के माध्यम से प्रशासन से इस गली को जल्द पक्का करने की गुहार लगाई थी।

गांव की यह मुख्य गली मार्केटिंग बोर्ड के अधीन आती है। यह गली न होकर बल्कि सड़क है। यह सड़क गांव के बीच से गुजरती हुई सरकारी स्कूल, रेलवे स्टेशन व पारता गांव को जोड़ती है। इस सड़क का पहला टेंडर हो चुका था, लेकिन सड़क की पैमाइश में तकनीकी वजहों के कारण ग्राम पंचायत ने इस टेंडर को रद्द करवा दिया था। अब गांव में इस गली का निर्माण कार्य शुरू है।

-बिंदर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि गांव गाजुवाला।

गांव गाजूवाला में जिला परिषद की ग्रांट से बनाई गई गली। संवाद

गांव गाजूवाला में जिला परिषद की ग्रांट से बनाई गई गली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed