फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Interlock tiled trolley tire burst, three laborers injured

इंटरलॉक टाइलों से भरी ट्रॉली का टायर फटा, तीन मजदूर घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Interlock tiled trolley tire burst, three laborers injured
रतिया। रतिया-टोहाना रोड पर गांव चिम्मो के पास शुक्रवार को इंटरलॉक टाइलों से भरी ट्राली का टायर फट गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली रोड से नीचे जाकर पलट गई। इस दुर्घटना में ट्राली में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से ट्रॉली के नीचे से निकाला। बाद में उन्हें रतिया के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से दो घायलों को अग्रोहा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टोहाना की एक टाइल फैक्टरी से ट्रैक्टर ट्रॉली पर तीन लोग टाइलें लेकर गांव लाली की तरफ जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव चिम्मो के पास पहुंची तो अचानक ट्राली का टायर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे टाइलों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क से नीचे उतर कर पलट गई। ट्राली में बैठे तीनों लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने हादसे को देखा और दौड़ कर पास पहुंचे। कड़ी मशक्कत के साथ नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों की पहचान टोहाना के गांव मनियाना निवासी मनी कुमार, गोही सिंह व अजीत सिंह के रूप में हुई है। इनमें से गोही सिंह और अजीत सिंह को गंभीर हालत के चलते अग्रोहा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed