फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Intelligence department checked records of NAP's toilet cleaning and tractor-trolley tender

खुफिया विभाग ने नप के शौचालय सफाई और ट्रैक्टर-ट्रॉली टेंडर का जांचा रिकार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Intelligence department checked records of NAP's toilet cleaning and tractor-trolley tender
फतेहाबाद। नगर परिषद द्वारा लगाए गए शौचालय सफाई और ट्रैक्टर-ट्रॉली लोडिंग के टेंडर को लेकर खुफिया विभाग भी हरकत में आ गया है। टेंडर को लेकर खुफिया विभाग की टीम ने नगर परिषद कार्यालय की सफाई शाखा में पहुंचकर रिकॉर्ड जांचा। दोनों टेंडरों को लेकर जो एजेंसी और सोसायटी आई थी, उसके रिकार्ड की जांच की।
विज्ञापन

दोनों टेंडर जिस सोसायटी के नाम खुले हैं उसका भी रिकॉर्ड जांचा गया। खुफिया विभाग की इस कार्रवाई के बाद नप अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। हालांकि अभी तक टेंडर रद्द या अलॉटमेंट को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

दोनों ही टेंडर एक ही सोसायटी के नाम खुले, वर्क ऑर्डर जारी नहीं
नगर परिषद ने पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर टेंडर जारी किया था, इसके बाद शौचालयों की सफाई को लेकर टेंडर जारी किया गया। दोनों ही टेंडर एक ही सोसायटी के नाम खुले हैं, लेकिन अभी तक वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया गया। शौचालयों की सफाई के टेंडर को खोलने को लेकर गड़बड़ी के आरोप लग चुके हैं, इसके चलते नप अफसर टेंडर का वर्क ऑर्डर देने में कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नप ईओ छुट्टी पर थे, उनके आने के बाद वर्क ऑर्डर को लेकर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नियम अनुसार ही काम किया जाएगा।
- मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed