{"_id":"689b8006a533d558bc09ca00","slug":"instructions-to-police-to-register-case-against-5-people-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-138511-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पुलिस को 5 लोगों पर केस दर्ज के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पुलिस को 5 लोगों पर केस दर्ज के निर्देश
Tue, 12 Aug 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। पूर्व जिला बार प्रधान एडवोकेट विनय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के मामले मेें सीजेएम ने पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में भाजपा के तीन पदाधिकारी सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज के आदेश आए हैं।
विनय शर्मा ने 21 मई को एसपी को शिकायत दी थी। जिसमें आरोप लगाया कि ताज मोहम्मद का मामला लेने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर मामला कोर्ट में गया। इस मामले में मंगलवार को अदालत में सुनवाई हुई, जिसके बाद सीजेएम ने पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विनय के अनुसार 10 मई को भारत-पाकिस्तान सीजफायर घोषणा के बाद फतेहाबाद के हड्डी रोग विशेषज्ञ मुश्ताक अहमद उर्फ डॉ. ताज मोहम्मद ने फेसबुक पर तीन वीडियो पोस्ट किए थे, जिनमें पीएम मोदी को बड़ी गलती करने और पाकिस्तान की जीत का संदेश दिखाया गया था। इस पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश राय शर्मा, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा और मंडल उपाध्यक्ष परमजीत बेनीवाल ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
पुलिस ने ताज मोहम्मद के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया, जिसे एडवोकेट विनय शर्मा लड़ रहे हैं। इसी को लेकर फेसबुक पर कुछ लोगों ने टिप्पणी की थी। एडवोकेट विनय ने बताया कि कोर्ट ने पुलिस को पांच लोगों पर केस दर्ज करने के लिए कहा है।