{"_id":"688e4ad2101f3a7d1d0b7f5a","slug":"instructions-to-keep-special-vigil-around-educational-institutions-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-137906-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखने के निर्देश
Sat, 02 Aug 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 02 Aug 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में नशे और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान अब और ज्यादा सख्त होगा। एसपी सिद्धांत जैन ने सभी थाना प्रभारियों को शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
एसपी ने कहा कि बच्चों और युवाओं को ऐसा माहौल मिले, जहां वे निर्भय होकर अपने भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकें। पुलिस अब शिक्षण संस्थानों के आसपास नियमित गश्त करेगी। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें।
किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन को अगर शिक्षण संस्थान के आसपास घूमते पाया गया, तो तत्काल पूछताछ और जरूरी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा। वहीं विद्यालयों और कॉलेजों के प्रशासन के साथ मिलकर नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम, संवाद सत्र और काउंसिलिंग कैंप आयोजित किए जाएंगे।