फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Instructions for closed camera shooting in Tohana, leave report from police department

Fatehabad News: टोहाना में बंद कैमरे शुरू करवाने के निर्देश, पुलिस विभाग से मांगी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Instructions for closed camera shooting in Tohana, leave report from police department
फतेहाबाद में डीपीआरसी हॉल में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए
फतेहाबाद। जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक शुक्रवार को डीसी डॉ. विवेक भारती की अध्यक्षता में डीपीआरसी हॉल में आयोजित की गई। बैठक में मंत्री श्रुति चौधरी नहीं पहुंची और डीसी ने मामलों में सुनवाई की। बैठक में 14 परिवाद प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 12 का मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष दो में कमेटी गठित कर अगली बैठक में कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


टोहाना निवासी कर्ण शर्मा के परिवाद पर सुनवाई करते हुए उपायुक्त ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों की रिपोर्ट तैयार कर उन्हें शीघ्र दुरुस्त कर सुचारू रूप से संचालित किया जाए, ताकि शहर की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके। पुलिस इन्हें सुरक्षित और ठीक करवाने के विकल्प तलाश करे और इन्हें सुचारू करें।
विज्ञापन




कर्मचंद निवासी बीघड़ की शिकायत पर डीसी ने एसडीएम फतेहाबाद व जन परिवाद समिति सदस्य सीताराम को निर्देश दिए कि मामले के मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए प्रार्थी की ढाणी तक रास्ता उपलब्ध करवाने के लिए समन्वय स्थापित कर समाधान निकाला जाए। रविन्द्र निवासी भूथन खुर्द की शिकायत पर डीसी डॉ. विवेक भारती ने कार्यकारी अभियंता, जिला परिषद को निर्देश दिए कि गांव में बारिश के पानी की निकासी का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा पुलिया पर मिट्टी डलवाकर रास्ते को सुगम बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सिंचाई विभाग की मांग के अनुसार तीन पुलियों में से दो का निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा एक का कार्य प्रगति पर है। इसके पूर्ण होते ही पानी निकासी में आ रही बाधा समाप्त हो जाएगी। बैठक में एसडीएम टोहाना आकाश शर्मा, एसडीएम रतिया सुरेंद्र सिंह, एसडीएम फतेहाबाद राजेश कुमार, आरटीए सचिव संजय बिश्नोई, जिप सीईओ सुरेश कुमार, नगराधीश गौरव गुप्ता, डीडीपीओ अनूप सिंह, डीएसपी कुलवंत सिंह, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य नागरिक मौजूद रहे।




------

स्कूलों में शौचालयों की तुरंत मरम्मत के निर्देश



गांव डूल्ट निवासी सुखविंदर सिंह के परिवाद पर डीसी ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि मिडिल व प्राइमरी स्कूलों के खराब शौचालयों की तत्काल मरम्मत करवाई जाए तथा आवश्यकता अनुसार नए शौचालय निर्माण के प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र भेजे जाएं, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। गांव ढाणी सांचला निवासी नत्थू राम व अन्य के परिवाद पर डीसी ने भूना से ढाणी सांचला तक निर्माणाधीन सड़क के लेवल को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही मार्ग में बाधा बन रहे पेड़ों को नियमानुसार अनुमति लेकर शीघ्र हटाने को कहा। डीएफओ ने जानकारी दी कि 26 पेड़ हटाए जा चुके हैं तथा 14 पेड़ों को हटाने की अनुमति मांगी गई है, जिस पर आगामी कार्रवाई जारी है। श्याम सुंदर व सरजीत के जन परिवाद पर सुनवाई के दौरान डीसी ने नहरी खाल के निर्माण एवं संचालन के लिए सिंचाई विभाग के एसडीओ, भुना के बीडीपीओ तथा दो समिति सदस्यों की कमेटी गठित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

फतेहाबाद में डीपीआरसी हॉल में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए

फतेहाबाद में डीपीआरसी हॉल में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed