{"_id":"65cbb9aeca5e0ac5e3090c44","slug":"instructions-for-action-against-those-putting-hoardings-on-tricolor-lights-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-112608-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: तिरंगा लाइटों पर होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: तिरंगा लाइटों पर होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
फतेहाबाद। भूना रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेते हरियाणा के शहरी स्थ
फतेहाबाद। शहर में तिरंगा लाइटों पर होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके अलावा स्कूलों के बाहर और मुख्य बाजार में पार्किंग की मार्किंग करना अनिवार्य होगा। ये निर्देश हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग के भूना रोड स्थित विश्राम गृह में जिला की सभी नगर परिषद व नगर पालिका के अधिकारियों की बैठक के दौरान दिए है। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने नगर परिषद तथा नगर पालिकाओं द्वारा शहरों में तिरंगा लाइट लगाने के कार्य की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि लोगों को खंबों पर होर्डिंग न लगाने के लिए कहें ताकि तिरंगा लाइटें टूटे नहीं और खराब न हो। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्रों में कम से कम 1500 और नगर पालिका क्षेत्रों में कम से कम 500 तिरंगा लाइटें लगवाना सुनिश्चित करें ताकि शहर की हर गली व चौराहा देशभक्ति के रंगों से रोशन हो और युवाओं में देशभक्ति का संदेश पहुंचे। इस कार्य के दौरान शहरों के सभी पोलों पर तिरंगा लाइट लगाने का अथक प्रयास किया जाए।
शहर के मुख्य स्थानों पर फव्वारे लगाने के निर्देश
मंत्री ने बैठक के दौरान निर्देश दिए कि पार्कों व मुख्य स्थानों पर फव्वारे लगवाएं जाए। इसके अलावा विभिन्न चौक पर खास तरह के लाल किला, अशोक चक्र, संसद भवन, राम मंदिर, इंडिया गेट, चंद्रयान, शंख जैसे स्ट्रक्चर बनाए जाए ताकि शहर की सुंदरता और भी उभर कर सामने आए। इसके अलावा पार्कों में जिम, झुले, हरियाली के लिए घास व पगडंडी दुरुस्त होनी चाहिए तथा श्मशान घाट भी सुंदर बनाए जाए। इस दौरान लघु फिल्म के माध्यम से भी अधिकारियों को शहरों को भव्य एवं सुंदर बनाने के बारे में मार्गदर्शन किया गया।
विज्ञापन
पार्किंग की व्यवस्था न होने पर लाइसेंस होगा रद्द
कैबिनेट मंत्री डॉ. गुप्ता ने कहा कि सडक़ों, स्कूलों व अन्य मुख्य स्थानों पर पार्किंग के लिए मार्किंग करवाना अनिवार्य है। यदि कोई प्राइवेट पार्किंग मालिक वाहनों को सही ढंग से खड़ा करने के लिए मार्किंग नहीं करवाते हैं तो उनके लाइसेंस रद्द किए जाएं। सड़कों पर जेब्रा क्रॉसिंग होनी चाहिए ताकि वाहनों को सही ढंग से खड़ा किया जा सके और ट्रेफिक जाम की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करे। इस अवसर पर जिला नगरायुक्त संजय बिश्नोई ने फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, जाखल मंडी व भूना में विभाग द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।