फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Institutions march in support of CAA, fatehabad

सीएए के समर्थन में संस्थाओं ने निकाला मार्च

Wed, 25 Dec 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Institutions march in support of CAA, fatehabad
सीएए के समर्थन में मार्च निकालते संस्थाओं के प्रतिनिधि। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बुधवार को दर्जनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पपीहा पार्क के समक्ष मार्च निकाला। राष्ट्र रक्षा मंच के तत्वावधान में आयोजित समर्थन मार्च को गुरबख्श मोंगा, महाबीर बिश्नोई, डॉ. रविकांत दावड़ा, सीपी आहूजा, केके अरोड़ा, सुमित्रा आर्या ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू सीएए व्यापक राष्ट्र हित में हैं और हम सभी इसका पुरजोर समर्थन करते हैं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बिल में किए किए गए संशोधन का जो लोग विरोध कर रहे हैं वो राष्ट्रहित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन की आड़ में देश भर में सार्वजनिक व निजी संपत्ति का जो नुकसान किया गया स्वार्थी नेताओं ने उस बाबत एक शब्द भी बोलने का कष्ट नहीं किया। इससे उनकी नीयत स्पष्ट रुप से उभरकर सामने आ रही है। इस अवसर पर विशेष रुप से उपस्थित पाकिस्तान के पूर्व सांसद डिबाया राम ने अपने संबोधन में पाकिस्तान में हिंदुओं व सिखों के साथ किए जा रहे उत्पीड़न के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद सैकड़ों लोगों ने नारों से लिखी तख्तियां हाथ में लेकर जोश के साथ अपनी देशभक्ति को व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन

पपीहा पार्क से शुरू हुआ समर्थन मार्च शहर के विभिन्न बाजारों से होता हुआ वापसी पपीहा पार्क में आकर समापन हुआ। इस अवसर पर आईएमए के प्रधान डॉ. पवन मेहता, डॉ. दिनेश संदूजा, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. सतीश बंसल, डॉ. गगन मेहता, बीएल गोदारा, नगर परिषद् प्रधान दर्शन नागपाल, महाबीर बिश्नोई, द्वारका प्रसाद, मक्खन बिश्नोई, अर्जुन जग्गा, सतपाल अरोड़ा, हरनाम भादू, रणबीर चौधरी, नीलम मेहता, सविता गुलाटी, संजय तनेजा एडवोकेट, राजेंद्र चौधरी काका, डॉ. आत्मप्रकाश मेहता, वीरेंद्र नारंग, प्रमोद ग्रोवर डबली, नरेश सरदाना, दीपक सरदाना, जगदीश नायक, दलीप सिंह बेधड़क, संजीव खनेजा, महेश ललित, आशू ग्रोवर, भीमसैन नारंग, अरविंद खोखर, शेरसिंह नाथल, राकेश गांधी, राकेश मखीजा, कृष्ण बंटी ग्रोवर, दिनेश नागपाल,विजय जग्गा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन संस्थाओं के प्रतिनिधि हुए शामिल
राष्ट्र रक्षा मंच द्वारा निकाले गए समर्थन मार्च में भारत विकास परिषद्, गुरुद्वारा सिंह सभा, आईएमए, नीमा, आरएसएस, बिश्नोई महासभा, सेवा भारती, ब्राह्मण सभा, विश्व हिंदू परिषद्, बाबा रामदेव सेवा समिति, सिटी वेलफेयर, स्वर्णकार सभा राष्ट्रीय सैन समाज, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, शहीद भगत सिंह ब्रिगेड, अधिवक्ता परिषद्, भारतीय किसान मंच, रेगर समाज, पंचनद स्मारक समिति, श्रीराम सेवा समिति, जियो गीता, बेटी संस्था, श्रीकृष्ण कृपा संस्था, नायक समाज सहित अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed