{"_id":"687a844b32eb3ed40a0047a6","slug":"install-cctv-keep-trained-guards-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-137123-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सीसीटीवी लगाएं, प्रशिक्षित गार्ड रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सीसीटीवी लगाएं, प्रशिक्षित गार्ड रखें
Fri, 18 Jul 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 18 Jul 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में व्यापारियों संग बैठक करते एसपी। स्रोत : पुलिस विभाग
फतेहाबाद। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन ने शुक्रवार को जिला पुलिस लाइन के मीटिंग हॉल में जिले के प्रमुख व्यापारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में जिलेभर से आए पेट्रोल पंप मालिकों, आढ़तियों, ज्वेलरी व्यवसायियों, शराब कारोबारियों, बैंक प्रबंधकों एवं अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
एसपी ने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं और इसके साथ-साथ अपराध के तौर-तरीकों में भी बदलाव देखा जा रहा है। ऐसे में यह आवश्यक है कि प्रत्येक व्यापारी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपने प्रतिष्ठानों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी व्यापारियों को अपने दुकानों, संस्थानों एवं कार्यालयों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने, समय-समय पर उनकी जांच करवाने तथा रिकॉर्ड को कम-से-कम 30 दिनों तक सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी कहा कि ज्वेलरी शॉप, बैंक शाखाएं, पेट्रोल पंप, शराब के ठेके, आढ़त बाजार जैसे स्थान संवेदनशील श्रेणी में आते हैं जहां सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी पड़ सकती है।। इन स्थानों पर प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड तैनात करना और सभी प्रवेश एवं निकासी बिंदुओं पर निगरानी रखना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
बैंक प्रतिनिधियों को नकद लेन-देन और एटीएम सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। े रात के समय शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सुरक्षा प्रभारी उप-निरीक्षक सत्यनारायण, एसपी प्रवाचक उप-निरीक्षक राहुल कुमार उपस्थित रहे।