{"_id":"69725c96672997f8780b556f","slug":"install-cctv-cameras-at-commercial-establishments-recordings-must-be-kept-for-30-days-sp-held-a-review-meeting-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-147424-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: व्यापारी प्रतिष्ठानों पर लगवाएं सीसीटीवी कैमरे, 30 दिन की रखनी होगी रिकॉर्डिंग, एसपी ने समीक्षा बैठक की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: व्यापारी प्रतिष्ठानों पर लगवाएं सीसीटीवी कैमरे, 30 दिन की रखनी होगी रिकॉर्डिंग, एसपी ने समीक्षा बैठक की
विज्ञापन
व्यापारियों संग सुरक्षा विषय पर बातचीत करते एसपी सिद्धांत जैन।
फतेहाबाद। पुलिस अधीक्षक ने वीरवार को व्यापारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए समीक्षा बैठक की। इसमें एसपी ने निर्देश दिए कि व्यापारी प्रतिष्ठानों पर कैमरे जरूर लगवाएं और एक माह की कम से कम रिकॉर्डिंग होनी चाहिए। पेट्रोल पंपों और प्रतिष्ठानों पर प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी जरूर रखें।
बैठक में पेट्रोल पंप मालिकों, आढ़तियों, ज्वेलरी कारोबारियों, शराब विक्रेताओं, बैंक प्रबंधकों सहित विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आई है और अपराध के तरीके भी बदल रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यापारी को अपने प्रतिष्ठान की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी होगी।
उन्होंने सभी व्यापारियों को निर्देश दिए कि वे अपने दुकानों, कार्यालयों और संस्थानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाएं तथा उनकी रिकॉर्डिंग कम से कम 30 दिनों तक सुरक्षित रखें। समय-समय पर कैमरों की जांच भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ज्वेलरी शॉप, बैंक, पेट्रोल पंप, शराब ठेके और आढ़त बाजार संवेदनशील श्रेणी में आते हैं, जहां सुरक्षा में लापरवाही अपराधियों को अवसर दे सकती है। ऐसे प्रतिष्ठानों पर प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड तैनात करने और प्रवेश व निकासी बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया गया। बैठक में बैंक प्रतिनिधियों को नकद लेन-देन और एटीएम सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
वहीं शराब विक्रेताओं को ठेकों पर अनावश्यक भीड़ नियंत्रित रखने और रात्रि समय में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की। होटल व गेस्ट हाउस संचालकों को पोर्टल पर अनिवार्य इंद्राज और यात्रियों का विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए।