फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Inspired to give up addiction through satsang

Fatehabad News: सत्संग के जरिये नशा छोड़ने के लिए किया प्रेरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Inspired to give up addiction through satsang
भट्टूकलां। भट्टूमंडी की अग्रवाल धर्मशाला में रामपाल महाराज का सत्संग आयोजित किया गया। महाराज के अनुयायियों ने समाज में फैली कुरीतियों से बर्बाद हो रहे लोगों को बचाने का मिशन चला रखा है।
विज्ञापन

इसके तहत रविवार को सत्संग के माध्यम से नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। इस सत्संग में जिले के रतिया, टोहाना, जाखल, भूना, भट्टूकलां के श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान एलसीडी के माध्यम से वेद शास्त्रों के रहस्य खोल कर दिखाए गए। संत रामपाल महाराज ने सत्संग में बताया कि मनुष्य जीवन बहुत ही दुर्लभ है, ये बार-बार नहीं मिलता। हमें उस पूर्ण परमात्मा की सत भक्ति करके मोक्ष करवाना चाहिए।
विज्ञापन

संत के अनुयायी देशराज लहरियां ने बताया कि दहेज प्रथा, मृत्युभोज, भ्रूण हत्या, रिश्वत खोरी, चोरी, डकैती इन सब से छुटकारा सिर्फ संत ही दिला सकते हैं। कविता दाशी ने बताया कि बेटियां अब बोझ नहीं रही, न दहेज देना पड़ेगा और न ही माता-पिता पर बोझ बनेगी। सत्संग में सतलुज पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर रमन राणा, दिनेश माचरा ने बताया कि बहुत ही सराहनीय कार्य है संत रामपाल महाराज समाज में फैली बुराइयों को समाप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर इंद्राज भिरड़ाना, सोमबीर भट्टूकलां, राकेश भिरड़ाना, जयवीर भूना, सतबीर गोरखपुर, शमशेर भट्टू, भगत सिंह बनावाली, प्रेम बनगांव, जेपी चबलामोरी, हवासिंह चिंदड़, अमन आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed