फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Inspired for fish conservation, plans were explained to people in the ranching program at Bhodiya Kheda.

Fatehabad News: मछली संरक्षण के लिए किया प्रेरित, भोडिया खेड़ा में रैंचिंग कार्यक्रम में लोगों को बताईं योजनाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Inspired for fish conservation, plans were explained to people in the ranching program at Bhodiya Kheda.
भोडिया खेड़ा में पंचायती तालाब में मछली छोडक़र कार्यक्रम का शुभारंभ करते हरियाणा अनुसूचित जाति आ
फतेहाबाद। मछली की विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए गांव भोडिया खेड़ा के पंचायती तालाब पर वीरवार को जिला मत्स्य विभाग की ओर रैंचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन रविंद्र बलियाला ने बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। बलियाला ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से मत्स्य पालकों को लाभ होगा तथा जलस्रोतों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने मत्स्य प्रजातियों के संरक्षण में सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि इस दिशा में सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित लोगों को मत्स्य पालन को लाभकारी एवं सतत आजीविका के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि यह व्यवसाय किसानों के लिए कम लागत में अधिक लाभ देने वाला विकल्प बन चुका है। जिला मत्स्य अधिकारी बलबीर कंबोज ने कहा कि विभागीय योजनाओं एवं मत्स्य प्रजातियों के संरक्षण की दिशा में चल रही गतिविधियों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कम लागत और अधिक लाभ के कारण जिले के किसान मछली पालन की ओर तेजी से अग्रसर हो रहे हैं। यही कारण है कि जिला फतेहाबाद, हरियाणा में मत्स्य पालन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, और यह व्यवसाय किसानों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जल कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, हिसार के प्राचार्य संदीप बेनीवाल और जिला मत्स्य अधिकारी बलबीर कंबोज ने मछली पालन से संबंधित तकनीकी पहलुओं, लाभ और सरकारी सहायता योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने मछली पालन को आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया। इस अवसर पर एडीसी अनुराग ढालिया, मत्स्य अधिकारी राजेंद्र सिंह, सरपंच प्रतिनिधि अनिल गढ़वाल, पार्षद बंटी गढ़वाल, हनुमान सोनी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed