{"_id":"61c75739d5fb354e8b5bc7d8","slug":"inspection-less-paddy-found-in-the-stock-of-rice-mills-fatehabad-news-hsr6203854138","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण : राइस मिलों के स्टॉक में कम मिला धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण : राइस मिलों के स्टॉक में कम मिला धान
विज्ञापन
स्टॉक की जांच करते हुए टीम के अधिकारी।
- फोटो : Fatehabad
निरीक्षण : राइस मिलों के स्टॉक में कम मिला धान
टीम के अधिकारी बोले- रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी
फोटो : 25
संवाद न्यूज एजेंसी
रतिया। उपमंडल के कई गांवों में करीब एक दर्जन राइस मिल की फिजिकल वेरिफिकेशन के दौरान टीम को कई राइस मिलों के स्टाक में धान कम मिला है। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। डीसी व एसडीएम के निर्देशों पर राइस मिलों में फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए गठित की गई टीम के प्रमुख व जिला रोजगार अधिकारी नृपेंद्र सांगवान ने रतिया उपमंडल के गांव कमाना, बोड़ा, बलियाला, महमदकी, ब्रह्मणवाला व रतिया शहर के एक दर्जन के करीब राइस मिल का निरीक्षण किया।
टीम ने इस दौरान सरकार द्वारा अलॉट किए गए धान की फिजिकल वेरिफिकेशन की। इस दौरान कई राइस मिलों में सरकार द्वारा अलॉट किए गए धान की मात्रा कम मिली जिसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। टीम द्वारा रतिया शहर के दर्जन के करीब राइस मिल के अलावा तहसील के विभिन्न गांवों में चल रही अन्य राइस मिल में भी फिजिकल वेरिफिकेशन की गई। टीम के प्रमुख नृपेंद्र सांगवान ने बताया कि सरकार व उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर राइस मिल में फिजिकल वेरिफिकेशन की गई है और विभिन्न एजेंसियों द्वारा मिल को अलाट किए गए माल की चेकिंग की गई है और रिकार्ड के अनुसार माल का मिलान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक टीम को 18 राइस मिल फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए अलाट की गई हैं। उन्होंने बताया कि कुछ राइस मिल की वेरिफिकेशन कर दी गई है और अन्य मिल की वेरिफिकेशन टीम द्वारा की जा रही है। वेरिफिकेशन के दौरान कुछ राइस मिल में स्टॉक से कम मात्रा में धान मिला है जो रिपोर्ट तैयार की गई है उसको उच्च अधिकारियों के पास भेजा जा रहा है।