फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Innocent rape victim fighting for her life in PGI

Fatehabad News: पीजीआई में जिंदगी से जंग लड़ रही दुष्कर्म की शिकार मासूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Innocent rape victim fighting for her life in PGI
दुष्कर्म पीड़िता की मदद के लिए टोहाना में एसडीएम कार्यालय के अधीक्षक मुकेश बजाज को ज्ञापन देते
टोहाना। क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म की शिकार हुई तीन साल की बच्ची पीजीआई रोहतक में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। इससे चिंतित जनसंगठनों ने एसडीएम कार्यालय के अधीक्षक मुकेश बजाज को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने दरिंदगी के आरोपियों को सख्त सजा दिलाने, परिवार को सुरक्षा और आर्थिक मदद देने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में रह रहे उत्तर प्रदेश के मूलवासी मजदूर परिवार की तीन साल की बच्ची को 29 जून को तीन आरोपी घर से उठाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे खोज रहे परिजनों को यह बच्ची घर से कुछ दूरी पर लहूलुहान अवस्था में पड़ी मिली थी। पीड़ित बच्ची को पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल करवाना पड़ा है। इस केस में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है लेकिन तीसरा आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी न होने से लोगों में गुस्सा है। उन्होंने पीड़ित बच्ची का बेहतर इलाज भी करवाने की मांग की। कहा कि सरकार और प्रशासन पॉक्सो एक्ट के तहत पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता करे ताकि वह न्याय मिलने तक लड़ाई लड़ सके।
विज्ञापन

इन संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में किसान सभा के जिला उपप्रधान कामरेड जगतार सिंह, तहसील प्रधान अमर सिंह तलवाड़ा, महिला समिति की जिला प्रधान सुनीता जांडली, खेत मजदूर यूनियन के तहसील प्रधान प्याराराम, चांदीराम पातड़, सीटू नेता हकीम खां के अलावा पंजाब सिंह, होशियार दीन, कर्मवीर सहित कई नागरिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशाखोरी ने बढ़ाए अपराध
इन संगठनों के प्रतिनिधियों ने बताया कि नशाखोरी बढ़ती जा रही है। इसी कारण बढ़ रहे अपराध से घिनौनी घटनाएं हो रहीं हैं। उन्होंने अपराधियों पर नकेल कसने की मांग की है ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed