फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   INLD will raise the issue of cancellation of 14 lakh yellow ration cards: Abhay

इनेलो 14 लाख पीले राशन कार्ड काटने का मुद्दा उठाएगी : अभय

Sat, 21 Feb 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 21 Feb 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
INLD will raise the issue of cancellation of 14 lakh yellow ration cards: Abhay
पत्रकारों से बातचीत करते हुए इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला
टोहाना। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी अब सरकार की ओर से काटे गए 14 लाख पीले राशन कार्डों का मुद्दा उठाएगी। इनेलो पहले भी बुजुर्गों की पेंशन बढ़वाने और समय पर दिलवाने का काम किया है।
विज्ञापन


चौटाला टोहाना में अपने भांजे कुणाल करण सिंह के निवास पर शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। चौटाला ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि ये कार्ड गलत बने थे, तो सरकार ने पहले इन्हें क्यों जारी किया और यदि जारी किए थे, तो अब इन्हें रद्द क्यों किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब गरीब आदमी सड़कों पर उतरेगा, तभी सरकार को अपनी गलती का एहसास होगा।
विज्ञापन


इनेलो सुप्रीमो ने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि बुजुर्गों की पेंशन जारी करवाने का श्रेय लेने का प्रयास कर रही है, जबकि प्रदेश की जनता सच्चाई जानती है। उन्होंने दावा किया कि इनेलो ने ही सरकार को मजबूर करके बुजुर्गों की पेंशन बढ़वाई और समय पर दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभय सिंह चौटाला ने बताया कि मौजूदा विधानसभा सत्र में इनेलो के विधायक मुख्यमंत्री के उस बयान पर जवाब मांगेंगे, जिसमें उन्होंने 1 लाख 5 हजार बुजुर्गों की पेंशन काटने का कारण उनकी मृत्यु बताया था। इनेलो विधायक सरकार से ऐसे मृत बुजुर्गों की नाम सहित सूची उपलब्ध कराने की मांग करेंगे।


बजट सत्र के बारे में चौटाला ने कहा कि सरकार के बजट से प्रदेश के विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि हर बार सरकार प्रदेश पर कर्ज बढ़ाती है, जो इस बार 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed