फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Injured in road accident succumbs to injuries

सड़क दुर्घटना में घायल ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Injured in road accident succumbs to injuries
भट्टूकलां। गांव भट्टूकलां में बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से घायल बाइक चालक ने शनिवार रात को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय सतबीर सिंह निवासी भट्टूकलां बाइक पर बाजार से पांच अगस्त को अपने घर की ओर जा रहा था। रास्ते में बाइक के सामने कुत्ता आ गया, जिससे सतबीर का बाइक पर नियंत्रण नहीं रह पाया और वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए भट्टूकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया, मगर उसकी गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा रेफर कर दिया था। शनिवार रात को उसने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed