फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Injured criminal admitted in ICU in encounter case

Fatehabad News: मुठभेड़ मामले में घायल बदमाश आईसीयू में दाखिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Injured criminal admitted in ICU in encounter case
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में नहर के पास स्थित टॉप फैमिली ढाबा पर बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ मामले में पुलिस प्रशासन घायल आरोपी मनोज के ठीक होने का इंतजार कर रहा है। मनोज के ठीक होने के बाद ही पुलिस उसे जांच में शामिल करके पूछताछ करेगी। गोली लगने के बाद आरोपी मनोज अग्रोहा मेडिकल में आईसीयू में दाखिल है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उसका ऑपरेशन हुआ है। मुठभेड़ के बाद आरोपी मनोज खेतों की तरफ भाग गया था और शुक्रवार शाम को ही गांव खासा महाजन और सारंगपुर के बीच उसने पुलिस के बीच घिरा देख खुद के कंधे पर गोली मार ली थी। इसके बाद सीआईए फतेहाबाद पुलिस आरोपी को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाई थी और फिर यहां से उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


वहीं इस मामले में शनिवार को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाश सोनीपत के जागसी निवासी रवि और अंकित निवासी रोहतक के गांव कानीखेड़ी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की देखरेख में चल रहा घायल सिपाही का उपचार :

पुलिस मुठभेड़ में फरीदाबाद पुलिस में तैनात सिपाही सुरजीत घायल हुआ था। शुक्रवार से ही घायल सुरजीत का उपचार फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में चल रहा है। वहीं निगरानी के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। बता दें कि शुक्रवार को फरीदाबाद पुलिस टीम एएसआई अनिल के नेतृत्व में रवि को शस्त्र अधिनियम के मामले में फतेहाबाद कोर्ट में पेश करने के लिए लाई थी और वापस लौट रही थी। लघुशंका के लिए जब टीम बडोपल के पास ढाबा पर रुकी तो 6 से 7 युवक आए और फायरिंग कर दी थी। इस दौरान रवि को छुड़वाने का प्रयास किया था। इस दौरान रवि और अंकित की गोली लगने से मौत हो गई थी और अन्य युवक मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed